Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने भाजपा ज्वॉइन की :बोले- मेरे लिए बड़ा दिन, बंगाल चुनाव में मिल सकती है जिम्मेदारी!

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पेस का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में उनकी लोकप्रियता और पॉजिटिव छवि को देखते हुए पार्टी को शहरी और युवा मतदाताओं के बीच फायदा मिलने की उम्मीद है।
बोले- मेरे लिए बड़ा दिन, बंगाल चुनाव में मिल सकती है जिम्मेदारी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकंता मजूमदार मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।

    बंगाल चुनाव में निभा सकते हैं बड़ा रोल...

    बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पेस का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में उनकी लोकप्रियता और पॉजिटिव छवि को देखते हुए पार्टी को शहरी और युवा मतदाताओं के बीच फायदा मिलने की उम्मीद है। पेस हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उनसे मिले थे। उस मुलाकात में सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

    Twitter Post

    लिएंडर- PM मोदी और शाह के आभारी है

    सदस्यता ग्रहण करते समय लिएंडर ने हाथ जोड़कर नेताओं का धन्यवाद किया और इस अवसर को अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं, साथ ही वे बोले कि उनके लिए यह बड़ा दिन है। पेस ने कहा कि भाजपा की सदस्यता उनके लिए सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव : ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने चार्जशीट दाखिल की, शाह बोले- ममता विक्टीम कार्ड की राजनीति में माहिर

    बंगाल में मजबूत फैनबेस

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पेस का बीजेपी में आना पार्टी के लिए फेस वैल्यू के साथ-साथ जनसंपर्क को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। बंगाल में उनका मजबूत फैन बेस है, जो उन्हें एक प्रभावशाली प्रचारक बना सकता है। अगर पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है, तो शहरी वोटर्स और युवा वर्ग पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026 : कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 284 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    कई खिलाड़ियों को मिली अलग- अलग जिम्मेदारी

    गौरतलब है कि इससे पहले भी कई नामी खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। कुछ ने चुनाव लड़ा, तो कुछ को संगठन और संसद में अहम जिम्मेदारियां भी मिलीं। ऐसे में लिएंडर पेस का राजनीति में आना न सिर्फ उनके करियर का नया अध्याय है, बल्कि आगामी चुनावों में बीजेपी के लिए एक बड़ा दांव भी माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts