Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद 10 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाने के दिए निर्देश

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 10 बच्चों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश दिए।
नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद 10 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाने के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्कूल में भोजन करने के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मामला विकासखंड नरसिंहपुर के माध्यमिक शाला समनापुर का है, जहां मंगलवार को पूरियां खाने के बाद बच्चों को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। सभी बच्चों को जिला अस्पताल लाकर उपचार कराया गया। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत फिलहाल अच्छी है।

रात के आटे से बनी थीं पूरियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल में कुल 38 बच्चे उपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह बच्चों के लिए पूरियां बनाने में पिछली रात के आटे का इस्तेमाल किया गया था। भोजन करने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

रीवा में 61 बच्चों को फूड पॉइजनिंग, मिड डे मील में खाया था खाना, प्रशासन ने जांच के लिए भेजा खाने का सैंपल

कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार व देखभाल के निर्देश दिए।

बच्चों के सामने कलेक्टर और एसपी ने पिया ORS

उपचार के दौरान कुछ बच्चे ओआरएस पीने में झिझक रहे थे। ऐसे में कलेक्टर रजनी सिंह और एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बच्चों के सामने खुद ओआरएस पिया और उन्हें भी इसे पीने के लिए प्रेरित किया।

सीधी में खाने से बीमार हुए 26 बच्चे, अस्पताल में भर्ती; मिड डे मील में गिर गई थी छिपकली

स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित समूह प्रभारी को नोटिस जारी करने को कहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूल में परोसे गए भोजन का सैंपल लेकर जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति अच्छी बताई जा रही है और उनका उपचार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts