Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bangladesh President Resigns:बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना से फोन पर बात करना पड़ा भारी!

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं। उनके इस्तीफे से पहले शेख हसीना से कथित संपर्क को लेकर देश की राजनीति में तीखी बहस छिड़ गई थी।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना से फोन पर बात करना पड़ा भारी!
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि शेख हसीना से कथित बातचीत की कोशिश के बाद राष्ट्रपति की राजनीतिक निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे। इसी बीच शेख हसीना की बांग्लादेश लौटने की घोषणा ने भी राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। राष्ट्रपति ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सौंपा इस्तीफा

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संविधान के अनुच्छेद 50(3) के तहत स्पीकर को संबोधित हस्ताक्षरित पत्र देकर अपने पद से इस्तीफा दिया। उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक था, लेकिन उन्होंने निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही पद छोड़ने का फैसला लिया। इस निर्णय के बाद देश में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Hariyali Teej 2026 : 14 या 15 अगस्त... कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानें किस के लिए खास है ये व्रत

शेख हसीना से कथित संपर्क बना विवाद की वजह

राष्ट्रपति उस समय विवादों में आए, जब लंदन प्रवास के दौरान उनके शेख हसीना से कथित संपर्क साधने की खबर सामने आई। रिपोर्टों के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों से विदेश गए राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री से बात करने की कोशिश की थी। इसके बाद उनकी राजनीतिक निष्ठा को लेकर विपक्षी दलों और राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे।

Breaking News

शेख हसीना की वापसी की घोषणा से बढ़ी चर्चा

सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद देश की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। माना जा रहा है कि इसी घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति से जुड़े विवाद ने भी राजनीतिक माहौल को प्रभावित किया।

केंद्रीय कैबिनेट : सरकार ने 'भाव्य रसायन' योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे तीन केमिकल पार्क

इस्तीफे की अटकलें थी 

पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में राष्ट्रपति के इस्तीफे की संभावना जताई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में पद छोड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी। गुरुवार को सामने आई जानकारी के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया और उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि हो गई।

2023 में संभाला था राष्ट्रपति पद

बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 अप्रैल 2023 को बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। उनका चयन अवामी लीग सरकार के कार्यकाल में हुआ था और उन्हें पांच वर्ष का संवैधानिक कार्यकाल मिला था। हालांकि कार्यकाल पूरा होने से लगभग दो वर्ष पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts