CG NEWS:झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। अभ्यारण से अपने झुंड से अलग होकर गांव पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। घटना बड़कीमहरी गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण जंगल की ओर से दौड़ता हुआ गांव में पहुंचा था। इसी दौरान गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के लगातार हमले से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी देर तक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा। ग्
Prem Nirmalkar
14 Jul 2026


























