Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन मंडी लूटकांड मामला, घायल मुनीम की भोपाल में इलाज के दौरान मौत

रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी की फर्म पर हुई लूट और मुनीम पर जानलेवा हमले के मामले में घायल पदम सिंह यादव की मौत हो गई। उन्होंने भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रायसेन मंडी लूटकांड मामला, घायल मुनीम की भोपाल में इलाज के दौरान मौत
AI GENERATED IMAGE

रायसेन। वारदात के दौरान बदमाशों ने फर्म में सो रहे मुनीम पदम सिंह यादव के सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए थे। इसके बाद आरोपी करीब चार लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल होने के बाद पदम सिंह यादव को रायसेन से भोपाल रेफर किया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। हमले में उनकी आंख पर भी काफी चोटें आई थी।

ये भी पढ़ें: दुर्ग में बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती, कारोबारी के परिवार को हत्या की धमकी, घर के बाहर पुलिस तैनात

फर्म में सो रहे मुनीम पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान बदमाशों ने व्यापारी की फर्म में सो रहे मुनीम पदम सिंह यादव पर हमला किया था। आरोपियों ने उनके सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

चार लाख रुपये की नकदी लूटकर भागे थे बदमाश

मुनीम पर जानलेवा हमला करने के बाद बदमाश फर्म में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गंभीर हालत में पदम सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया।

30 वर्षों से फर्म में मुनीम थे पदम सिंह

पदम सिंह यादव व्यापारी की फर्म में करीब 30 वर्षों से मुनीम के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से व्यापारी जगत और मंडी परिसर में शोक का माहौल है।

Breaking News

आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस इस मामले में लूट के आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुनीम की मौत के बाद प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts