Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'तुम्हारा चाचा चोर है' कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका गांधी ने स्कूल में जड़ दिया था थप्पड़

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आपातकाल के बाद 1977 में इंदिरा गांधी की चुनावी हार के समय का एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत में राहुल ने भी उस दौर के अनुभव साझा किए।
'तुम्हारा चाचा चोर है' कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका गांधी ने स्कूल में जड़ दिया था थप्पड़
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से पुरानी यादों को लेकर प्रियंका और राहुल गांधी ने बातचीत की।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने यह किस्सा अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान साझा किया। इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया गया। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के कुछ दिन बाद सामने आए इस वीडियो में तीनों गांधी परिवार के सदस्य अपने जीवन के सुखद और मुश्किल पलों को याद करते नजर आ रहे हैं।

X Post

टीचर से हुई शिकायत तो पड़ी थी डांट 

वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ''आपातकाल के बाद जब दादी चुनाव हार गईं, तो हम दूसरे घर में रहने चले गए। मुझे याद है कि उस समय काफी तनाव था।'' उन्होंने बताया कि स्कूल में एक लड़का उनके पास आया और कहा, ''तुम्हारा चाचा (संजय गांधी) जेल में है, तुम्हारा चाचा चोर है।'' प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। वह रोने लगा और शिक्षक के पास चला गया। इसके बाद मुझे डांट पड़ी।''इस बातचीत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आपातकाल के बाद स्कूल में अपने शुरुआती दिनों की यादें भी साझा कीं।

ये भी पढ़ें: किताब विमोचन पर बोलीं सोनिया गांधी, राजीव की हत्या के बाद टूट गई थीं, राहुल-प्रियंका ने संभाला

इमरजेंसी के बाद स्कूल में कोई बगल में नहीं बैठता था: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि स्कूल में वह और उनकी बहन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। उन्होंने प्रियंका को नियमों का पालन करने वाली और विनम्र बताया, जबकि खुद को विद्रोही स्वभाव का बताया, जो सवाल पूछता था और दूसरों को परेशान करता था। इस पर प्रियंका ने कहा कि वह व्यवस्था के अनुकूल थीं, जबकि राहुल ऐसे नहीं थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि संसद में भी आज दोनों के बीच वही अंतर दिखाई देता है, जो स्कूल के दिनों में था। राहुल गांधी ने भी उस दौर की याद साझा करते हुए कहा कि आपातकाल के बाद स्कूल लौटने पर कोई भी उनके बगल में नहीं बैठता था। राहुल गांधी ने बताया कि अपने सातवें जन्मदिन पर उनके दोस्तों में से केवल एक ही उनसे मिलने आया था, जो आज भी उनका दोस्त है। 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र, सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा; बोले- 'अब वो मेरी दोस्त हैं'

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts