PlayBreaking News

टीम इंडिया को तगड़ा झटका!BCCI ने बदला गेमप्लान, अक्षर पटेल T20 सीरीज से बाहर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल आखिरी दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।
Follow on Google News
BCCI ने बदला गेमप्लान, अक्षर पटेल T20 सीरीज से बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब एक नए मोड़ पर आ गई है। टीम इंडिया इस वक्त 2-1 से आगे है, लेकिन इसी बढ़त के बीच उसे एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। BCCI ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है और साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है।

    अचानक बाहर हुए अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल इस सीरीज में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। लेकिन तीसरे टी20 मैच से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह धर्मशाला में खेले गए तीसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके और अब पूरी तरह से फिट न होने के कारण उन्हें आखिरी दो मैचों से भी बाहर कर दिया गया है।

    हालांकि अक्षर टीम के साथ लखनऊ में मौजूद हैं, जहां उनका आगे मेडिकल चेकअप किया जाएगा। BCCI  के मुताबिक, फिलहाल उनकी रिकवरी पर फोकस किया जा रहा है, ताकि भविष्य की सीरीज में वह पूरी तरह तैयार होकर वापसी कर सकें।

    शाहबाज अहमद को मिला मौका

    अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में पुरुष चयन समिति ने अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के रूप में बंगाल के स्पिनिंग ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल किया है।

    शाहबाज इससे पहले भारत के लिए तीन वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच सितंबर 2023 में एशियन गेम्स के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ था। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने अब तक दो विकेट लिए हैं, हालांकि उन्हें अभी तक बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। अब यह सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का गोल्डन चांस बन सकती है।

    बुमराह की वापसी की उम्मीद

    जाबांज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज के तीसरे मैच का हिस्सा नहीं थे। निजी कारणों से वह अचानक अपने घर लौट गए थे। अच्छी खबर यह है कि आखिरी दो मैचों के लिए उनका नाम स्क्वॉड में शामिल है। यानी उनके टीम से जुड़ने की पूरी संभावना है। हालांकि BCCI ने बुमराह को लेकर अभी कोई फाइनल अपडेट नहीं दिया है। उनकी गैरमौजूदगी में तीसरे टी20 मैच में हर्षित राणा को मौका मिला था, जिन्होंने जिम्मेदारी संभाली।

    भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अब चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद शामिल हैं।

    अक्षर पटेल का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक झटका है। अब नजरें शाहबाज अहमद के प्रदर्शन और बुमराह की संभावित वापसी पर टिकी हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts