PlayBreaking News

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का वेन्यू और शेड्यूल घोषित, 14 सितंबर को दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

Follow on Google News
Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का वेन्यू और शेड्यूल घोषित, 14 सितंबर को दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप 2025 के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। मुकाबले दुबई और अबू धाबी के मैदानों पर होंगे। इस बार टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है।

    14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

    भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-A में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यही नहीं, अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं, तो 21 सितंबर को फिर भिड़ंत हो सकती है। फाइनल में भी दोनों आमने-सामने आ सकती हैं, यानी इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हो सकता है।

    9 सितंबर को होगा पहला मुकाबला

    टूर्नामेंट का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकॉन्ग के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान, और 19 को ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगा।

    एशिया कप 2025 के ग्रुप्स:

    ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान

    ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकॉन्ग

    भारत-पाक रिश्तों में तनाव के बीच एशिया कप 

    एशिया कप को लेकर पहले काफी असमंजस की स्थिति थी। अप्रैल में पहल्गाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। कई पूर्व खिलाड़ी और राजनीतिक संगठनों ने पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने की मांग की थी। हालांकि, ACC ने टूर्नामेंट शेड्यूल के अनुसार ही कराने का फैसला लिया है।

    भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाला देश

    1984 में शुरू हुए एशिया कप में भारत अब तक 8 बार खिताब जीत चुका है। श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार ट्रॉफी जीती है। पिछली बार भारत ने 2023 में श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।

    भारत ने 2008 के बाद पाक में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली

    2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सभी द्विपक्षीय सीरीज बंद हो गई हैं। दोनों टीमें अब केवल ICC या ACC टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने होती हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत आया था, लेकिन इस बार एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगा।

    एशिया कप 2025 का पूरा कार्यक्रम

    ग्रुप स्टेज:

    9 सितंबर: अफगानिस्तान vs हांगकॉन्ग – अबू धाबी

    10 सितंबर: भारत vs यूएई – दुबई

    11 सितंबर: बांग्लादेश vs हांगकॉन्ग – अबू धाबी

    12 सितंबर: पाकिस्तान vs ओमान – दुबई

    13 सितंबर: बांग्लादेश vs श्रीलंका – अबू धाबी

    14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – दुबई

    15 सितंबर: यूएई vs ओमान – अबू धाबी

    15 सितंबर: श्रीलंका vs हांगकॉन्ग – दुबई

    16 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – अबू धाबी

    17 सितंबर: पाकिस्तान vs यूएई – दुबई

    18 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – अबू धाबी

    19 सितंबर: भारत vs ओमान – अबू धाबी

    सुपर 4 स्टेज:

    20 सितंबर: B1 vs B2 – दुबई

    21 सितंबर: A1 vs A2 – दुबई

    23 सितंबर: A2 vs B1 – अबू धाबी

    24 सितंबर: A1 vs B2 – दुबई

    25 सितंबर: A2 vs B2 – दुबई

    26 सितंबर: A1 vs B1 – दुबई

    फाइनल:

    28 सितंबर: फाइनल मुकाबला – दुबई

    ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी से थक गया, सुसाइड करना चाहता था...

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts