PlayBreaking News

राज्यसभा में PM Modi बोले...कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के पास न सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का गुरुवार को राज्यसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के पास कोई सोच, कोई विजन नहीं था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी निशाने पर लिया।
Follow on Google News
कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के पास न सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति
Photo : ANI
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के दलों की कमजोरियों को उजागर किया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे भी कहा। उन्होंने कहा, जहां तक कांग्रेस का सवाल है, मैं साफ कहना चाहता हूं कि कुछ मत करो। सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के जो भाषण हैं, उनका विश्लेषण कर लो। आपको साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच थी, न उनके पास विजन था, न ही इच्छा शक्ति थी। इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ा। पीएम के संबोधन की खास बातें-

    Twitter Post

    कांग्रेस का खच्चर वाला मॉडल

    पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे और वहां से आने के बाद खुद उन्होंने यह घटना कहीं सुनाई। नेता ने कहा कि काफी लंबे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वे काफी समय तक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग योजनाएं बनाने को तैयार ही नहीं थे। हमने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हमारे मजदूरों को जीप की नहीं, खच्चर की जरूरत है। कहा गया कि हम पैसा तो जीप के लिए ही देंगे, खच्चर के लिए नहीं। उस समय वहां सड़क नहीं थी। ये भाषण इंदिरा गांधी का है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में यही कार्यशैली रही। इंदिरा जी जानती थीं कि ये पाप चल रहा, लेकिन सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वह जिस प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा रही थीं, उसके जन्मदाता खुद उनके पिताजी थे। 2014 तक सब परेशान थे, लेकिन सुधार को तैयार नहीं थे। 2014 में जब हमें मौका मिला, हमने उस कमीशन को खतम कर दिया और नीति आयोग बनाया, जो आज तेज गति से काम कर रहा है।

    Featured News

    आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार

    पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। 2014 के पहले कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिए जाते थे। एनपीए बढ़ता जा रहा था। हमने बैंकिंग सेक्टर को विश्वास में लिया, रिफॉर्म्स किए और आज एनपीए एक फीसदी से भी नीचे पहुंच गया है। उन्होंने बगैर गारंटी मुद्रा लोन से लेकर पीएसयू के रिकॉर्ड प्रॉफिट पर पहुंचने तक का जिक्र किया और कहा कि ये पीएसयू मेक इन इंडिया को पूरा कर रहे हैं। पीएम ने कहा, ये लोग पीएसयू को लेकर कितनी गलत बातें फैलाते रहे। यह अर्बन नक्सल की तरह पीएसयू के बाहर मजदूरों को भड़काने-गुमराह करने का काम करते थे। इन्होंने स्टेट बैंक, एलआईसी, एचएएल को भद्दे तरीके से संभाला। वे अपनी सरकार में इन्हें संभाल नहीं पाते थे, लेकिन हमने पीएसयू के लिए रिफॉर्म्स किए। जिन पीएसयू पर कांग्रेस के नेता ताले लगवाने वाले थे और उसी पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते थे, आज हमारे वही पीएसयू रिकॉर्ड लाभ में हैं।

    Twitter Post

    आप पर निशाना...जिनकी सरकार शराब में डूब गई

    पीएम ने कहा, एक हमारे माननीय सदस्य यहां बैठे बोल रहे थे। जिनकी सरकार शराब में डूब गई। जिनका शीशमहल हर एक की आंखों में बैठ गया। ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे?

    यहां उपदेश दे रहे, बंगाल में क्या हाल किया है?

    पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के लिए कहा, हमारे तृणमूल कांग्रेस के साथियों ने बहुत कुछ कहा। निर्मम सरकार और उसके पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उन सब में वे नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। (बंगाल में) क्या हाल किया है? ऐसी निर्मम सरकारों से भारत का भविष्य डूब रहा है। उनके लिए महिलाओं पर अत्याचार होता है तो होते रहे, सत्ता नीति के अलावा कुछ करना नहीं है। वे हमें यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसे मुद्दों पर आंखें मूंदकर बैठे हुए लोग हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts