Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के खुड़ैल इलाके में किसान ने की आत्महत्या,फंदे पर लटका मिला शव; मानसिक रूप से थे परेशान

इंदौर के खुड़ैल और विकास नगर इलाकों में दो अलग-अलग मामलों में किसान और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, जबकि महिला के मामले में पुलिस जांच जारी है। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है।
Follow on Google News
फंदे पर लटका मिला शव; मानसिक रूप से थे परेशान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के खुड़ैल इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात परिवार के लोगों ने उनका शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    मानसिक हालत ठीक नहीं होने की बात

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश चौहान (57) के रूप में हुई है। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जमाई विकास ने बताया कि दिनेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। वे अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे लगा हुआ है। करीब एक साल से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

    विकास नगर में महिला ने लगाई फांसी

    दूसरी घटना इंदौर के विकास नगर इलाके की है। यहां रहने वाली सीमा (42) ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उनके पति राजू डोगरे इंदौर में मौजूद नहीं थे।

    बेटे ने फंदे पर लटका देखा शव

    परिवार के अनुसार शाम को सीमा ने आटा लाने और दाल-बाटी बनाने की बात कही थी। रात 7 बजे तक फोन नहीं उठाने पर बड़ा बेटा विशाल घर पहुंचा, जहां उसने मां को फंदे पर लटका देखा। वह तुरंत उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    विशाल ने बताया कि उनके पिता राजू भीकनगांव में रहते हैं और दोनों भाई काम के सिलसिले में इंदौर आए थे। दोनों भाई मां के साथ ही रह रहे थे। परिजनों के अनुसार सीमा किसी तरह के तनाव में नहीं थीं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts