PlayBreaking News

9 पन्नों की पॉकेट डायरी...तीन बहनों ने लिखी आपबीती-सॉरी पापा...आपकी मार से हमारे लिए मौत बेहतर है

गाजियाबाद में आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के कमरे से मिली नौ पन्नों की एक छोटी-सी डायरी उनकी जिंदगी को बयां कर रही है। रंगीन कोरियाई दुनिया के सपनों और कल्पनाओं में खोकर लिखे गए डायरी के पन्ने घर के भीतर पल रहे उस तनाव और मानसिक पीड़ा की कहानी भी कहते हैं जिसने तीनों बहनों को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
Follow on Google News
तीन बहनों ने लिखी आपबीती-सॉरी पापा...आपकी मार से हमारे लिए मौत बेहतर है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने सोसाइटी की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मौके से एक पॉकेट डायरी बरामद हुई है, जिसके पन्नों ने इस त्रासदी के पीछे की गहरी मानसिक पीड़ा और पारिवारिक टकराव की ओर इशारा किया है।

    डायरी के पन्नों में कोरिया के प्रति गहरा लगाव 

    पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों की डायरी में कोरिया और कोरियन संस्कृति के प्रति गहरा लगाव बार-बार सामने आता है। डायरी में लिखा है, 'हमें कोरियन बहुत पसंद है। प्यार, प्यार, प्यार।' इसे अपनी 'असल जिंदगी की कहानी' बताते हुए लिखा गया है कि इन पन्नों में दर्ज बातों पर भरोसा किया जाए। डायरी से यह भी संकेत मिलता है कि बहनों को उनकी पसंद, सोच और पहचान छोड़ने के लिए परिवार की ओर से दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे भीतर ही भीतर टूटती चली गईं।

    ये भी पढ़ें: कोरियन गेम का खौफनाक असर! क्या बच्चों पर डिजिटल लगाम जरूरी है? दर्दनाक घटना के बाद एक्टर की मांग

    शादी, भविष्य को लेकर टकराव के आरोप

    डायरी के एक पन्ने पर माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लिखा गया है, 'आपने (माता-पिता) हमें कोरियन छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। कोरियन ही हमारी जिंदगी थी… आप हमारी शादी किसी भारतीय से करवाना चाहते थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता।' इसमें सजा दिए जाने और मानसिक दबाव का भी उल्लेख है। डायरी का अंत बेहद पीड़ादायक शब्दों में होता है, जहां बहनें अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखती हैं, 'आपकी मार से हमारे लिए मौत बेहतर है। इसी वजह से हम आत्महत्या कर रहे हैं… सॉरी पापा।'

    Featured News

    आर्थिक तनाव और पारिवारिक हालात की जांच

    नाम न उजागर करने की शर्त पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद गंभीर आर्थिक तनाव में थे। बताया गया कि उन्हें कथित तौर पर दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था और एक समय बिजली का बिल चुकाने के लिए उन्हें अपना मोबाइल फोन तक बेचना पड़ा। आर्थिक तंगी के चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) निमिष पाटिल ने कहा, 'पॉकेट डायरी को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।' उन्होंने कहा कि डायरी किन हालात में लिखी गई, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।

    गेम या ऐप की भूमिका पर सवाल

    पुलिस फिलहाल इस मामले को 'आत्महत्या का मामला' मान रही है। डीसीपी निमिष पाटिल ने कहा, 'हमारी जांच मुख्य रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित रहेगी कि पिता के दावे के अनुसार क्या लड़कियां सच में 'टास्क बेस्ड' गेम का इस्तेमाल कर रही थीं और क्या इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की।' उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी कोरियन 'टास्क-बेस्ड' गेम या ऐप की भूमिका के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई। बुधवार शाम दिल्ली के निगम बोध घाट पर तीनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसके सभी क्रियाकर्म उनके पिता ने किए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts