Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहर की दहशत अब खत्म!पत्नी का गुस्सा लड़कियों पर उतारा, पिपलानी-अयोध्या नगर का सनकी‘कटर मैन’ गिरफ्तार

भोपाल शहर में लंबे समय से युवतियों पर हमला करने वाले ‘कटर मैन’ देवेंद्र अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिपलानी और अयोध्या नगर में फैला खौफ अब खत्म। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की मदद से आरोपी को दबोचा।
पत्नी का गुस्सा लड़कियों पर उतारा, पिपलानी-अयोध्या नगर का सनकी‘कटर मैन’ गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल शहर में लंबे समय से खौफ फैलाने वाला 'कटर मैन' आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में युवतियों पर पीछे से वार करने वाला यह आरोपी अब सुरक्षित हिरासत में है। राजधानी के लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

    Uploaded media

    पिपलानी थाना पुलिस ने निकाला जुलूस

    मामला क्या था?

    पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सागर निवासी देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद गुस्से में युवतियों पर हमला कर रहा था। यह घटनाएं शहर के कई इलाकों में फैली हुई थीं, जिससे शाम के बाद महिलाएं और लड़कियां घर से निकलने में डरती थीं।

    पुलिस की तैयारी और इनाम

    कटर मैन को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की। उसके गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इस काम में 10 से अधिक पुलिसकर्मी लगे हुए थे। पुलिस ने संदिग्धों और पुराने अपराधियों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज मिलाए और शहर के अपराधियों का डेटा भी खंगाला।

    Uploaded media
    Uploaded media

    आरोपी की चालाकी

    आरोपी बहुत चालाक था। पहचान छुपाने के लिए वह हमेशा टोपी पहनता और काली बाइक का इस्तेमाल करता था। उसने ऐसे इलाके चुने जहाँ अंधेरा और सन्नाटा हो, जैसे पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्या नगर। इन इलाकों में उसका खौफ इतना था कि लोग शाम के बाद बाहर निकलने से डरते थे।

    देवेंद्र अहिरवार के खौफ ने सिर्फ एक-दो इलाके नहीं बल्कि पूरे भोपाल में दहशत पैदा कर दी थी। खासकर लड़कियां और उनके परिवार बहुत परेशान थे।

    पुलिस की बड़ी सफलता

    अंत में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और मेहनत का परिणाम है। पुलिस ने बदमाश की तलाश के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके बाद उसे बदमाश का सुराग लगा। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि आगे की जांच की जा सके।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts