PlayBreaking News

AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं बनेगा Siri,ऐपल ने साफ किया रुख; जानिए कंपनी ने क्या कहा

AI गर्लफ्रेंड और AI बॉयफ्रेंड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या Siri भी आपका वर्चुअल पार्टनर बन सकता है? ऐपल ने इस सवाल पर बड़ा जवाब दिया है। जानिए कंपनी ने Siri को लेकर क्या कहा और आखिर उसका असली मकसद क्या है।
Follow on Google News
ऐपल ने साफ किया रुख; जानिए कंपनी ने क्या कहा
Siri को सिर्फ मदद के लिए तैयार किया गया है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में AI गर्लफ्रेंड और AI बॉयफ्रेंड का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर में ऐसे कई AI चैटबॉट मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल लोग भावनात्मक बातचीत और वर्चुअल साथी के तौर पर कर रहे हैं। इसी बीच ऐपल ने अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका नया Siri किसी भी तरह से यूजर्स का रोमांटिक पार्टनर बनने के लिए नहीं बनाया जा रहा है। हाल ही में आयोजित ऐपल के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन WWDC 2026 के बाद कंपनी के अधिकारियों ने Siri के भविष्य और उसकी भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संदेश दिया गया कि Siri का मकसद लोगों की मदद करना है, न कि उनके साथ भावनात्मक या रोमांटिक संबंध बनाना।

Siri का मकसद सिर्फ मदद करना है

ऐपल के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी ने बताया कि कंपनी Siri को एक ऐसे डिजिटल सहायक के रूप में विकसित कर रही है, जो यूजर्स को जानकारी उपलब्ध कराने, रोजमर्रा के काम आसान बनाने और बेहतर तरीके से इंटरैक्ट करने में मदद करे। उन्होंने कहा कि Siri का फोकस उपयोगी सहायता और स्मार्ट अनुभव देने पर है। क्रेग फेडेरिघी के अनुसार, कंपनी की सोच उन AI चैटबॉट्स से अलग है जो यूजर्स को लंबे समय तक जोड़े रखने या भावनात्मक बातचीत को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं।

AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनने के सवाल पर क्या बोले फेडेरिघी?

WWDC 2026 के बाद एक बातचीत के दौरान क्रेग फेडेरिघी से पूछा गया कि क्या यूजर्स Siri को AI गर्लफ्रेंड या AI बॉयफ्रेंड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐपल का ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि कंपनी Siri को रोमांटिक या भावनात्मक साथी के रूप में नहीं देखती। Siri को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह यूजर्स की व्यावहारिक जरूरतों में मदद करे, न कि व्यक्तिगत रिश्तों का विकल्प बने।

Breaking News

भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने वाले AI मॉडल से अलग है ऐपल की सोच

क्रेग फेडेरिघी ने कहा कि आज कई AI प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जो लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि ऐपल ने Siri के विकास में अलग रास्ता चुना है। उनका कहना है कि Siri का उद्देश्य उपयोगी सहायता देना है। अगर कोई यूजर उसे रोमांटिक पार्टनर की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश भी करता है, तो Siri को उस तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं किया गया है।

ऐपल का फोकस AI नहीं, बेहतर अनुभव पर

ग्रेग जोसविएक कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख ने भी AI को लेकर ऐपल की रणनीति पर कहा कि ऐपल सिर्फ इसलिए AI का यूज नहीं कर रहा क्योंकि यह एक ट्रेंडिंग टेक्नीक है। कंपनी का उद्येश्य अपने उत्पादों और फीचर्स को ज्यादा अच्छा बनाना है ताकि यूजर्स को असल में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि AI तभी उपयोगी है जब वह लोगों के अनुभव को बेहतर बनाए और रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने में मदद करे।

ये भी पढ़ें: लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दुकान के बाहर हुआ हमला; पुलिस जांच में जुटी

प्राइवेसी और बच्चों की सुरक्षा पर भी जोर

AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ऐपल लगातार प्राइवेसी को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहा है। क्रेग फेडेरिघी ने बताया कि कंपनी चाहती है कि यूजर्स को अपने डेटा पर ज्यादा नियंत्रण मिले। उन्होंने कहा कि कई AI फीचर्स को ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के साथ तैयार किया गया है, जिससे संवेदनशील जानकारी डिवाइस के भीतर ही सुरक्षित रह सके। इसके अलावा बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी को लेकर भी कंपनी विशेष रूप से काम कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts