PlayBreaking News

Apple Price Hike:भारत में MacBook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल ₹1 लाख तक महंगे

Apple ने भारत में MacBook Air, MacBook Pro, MacBook Neo, iPad Air और iPad Pro की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कुछ मॉडल ₹1 लाख तक महंगे हुए हैं।
Follow on Google News
भारत में MacBook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल ₹1 लाख तक महंगे

Apple ने भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने MacBook और iPad लाइनअप की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के कई प्रीमियम मॉडल अब पहले के मुकाबले ₹10,000 से लेकर ₹1 लाख तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू भी हो चुकी हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब Apple के CEO टिम कुक ने हाल ही में संकेत दिया था कि वैश्विक सप्लाई चेन में मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ाना लगभग अनिवार्य हो गया है।

MacBook Air हुआ ₹35,000 तक महंगा

Apple के लोकप्रिय MacBook Air मॉडल्स की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 13-इंच MacBook Air (M5) की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 हो गई है। यानी यह मॉडल ₹30,000 महंगा हो गया है। वहीं 15-इंच MacBook Air की कीमत ₹1,44,900 से बढ़कर ₹1,79,900 पहुंच गई है। इस मॉडल में ग्राहकों को ₹35,000 ज्यादा खर्च करने होंगे।

MacBook Pro पर सबसे बड़ा झटका

Apple के प्रोफेशनल यूजर्स के लिए आने वाले MacBook Pro मॉडल्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। 14-इंच MacBook Pro (M5, 16GB RAM) की कीमत ₹1,69,900 से बढ़कर ₹2,39,900 हो गई है। यानी इस मॉडल की कीमत में सीधे ₹70,000 का इजाफा हुआ है। वहीं 14-इंच MacBook Pro के M5 Max वेरिएंट की कीमत में ₹1 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है, जो हाल के वर्षों में Apple की सबसे बड़ी प्राइस हाइक मानी जा रही है।

बजट MacBook Neo भी महंगा

Apple का सबसे किफायती लैपटॉप माना जाने वाला MacBook Neo भी महंगा हो गया है। इसकी कीमत ₹69,900 से बढ़ाकर ₹79,900 कर दी गई है। यानी इस मॉडल को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ₹10,000 अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

iPad Air और iPad Pro की कीमतों में भी बड़ा इजाफा

ग्लोबल बाजारों में भी बढ़ीं कीमतें

भारत ही नहीं Apple ने अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं। MacBook Neo की शुरुआती कीमत 599 डॉलर से बढ़ाकर 699 डॉलर कर दी गई है। MacBook Air अब 1,099 डॉलर की जगह 1,299 डॉलर से शुरू होगा, जबकि 14-इंच MacBook Pro की कीमत 1,699 डॉलर से बढ़कर 1,999 डॉलर हो गई है। इसी तरह iPad Air की शुरुआती कीमत 599 डॉलर से बढ़ाकर 749 डॉलर और iPad Pro की कीमत 999 डॉलर से बढ़ाकर 1,199 डॉलर कर दी गई है।

मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत बनी वजह

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी मॉड्यूल्स की ग्लोबल कमी और उनकी बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतों पर दिखने लगा है। Apple के CEO टिम कुक पहले ही संकेत दे चुके थे कि सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण कंपनी के लिए कीमतें बढ़ाने से बचना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि कंपनी ने अपने लैपटॉप और टैबलेट पोर्टफोलियो में बड़े पैमाने पर कीमतों में संशोधन किया है।

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा: 14 साल बाद बढ़ी फीस, सामान्य पासपोर्ट के लिए देने होंगे ₹2,500

ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ

नई कीमतों के लागू होने के बाद Apple के प्रोडक्ट्स भारतीय ग्राहकों के लिए पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं। खासकर MacBook Pro और iPad Pro जैसे प्रीमियम डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों को अब लाखों रुपए तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में यदि सप्लाई चेन की स्थिति नहीं सुधरी तो Apple समेत अन्य टेक कंपनियां भी अपने उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts