PlayBreaking News

EPFO Users Alert!3 दिन बंद रहेगा पोर्टल, PF निकासी और UAN सेवाएं होंगी प्रभावित

26 से 28 जून तक EPFO की ऑनलाइन सेवाएं बंद रहने वाली हैं जिससे PF क्लेम, ई-पासबुक और UAN जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर असर पड़ेगा।
Follow on Google News
3 दिन बंद रहेगा पोर्टल, PF निकासी और UAN सेवाएं होंगी प्रभावित

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। EPFO ने अपने मेंबर पोर्टल पर नोटिस जारी कर बताया है कि 26 जून से 28 जून 2026 तक कई डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान पीएफ निकासी, ऑनलाइन क्लेम, ई-पासबुक और अन्य कई सुविधाओं का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

3 दिन तक नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन क्लेम

EPFO के अनुसार 26 जून 2026 की रात 12 बजे से 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि में सदस्य नया क्लेम दाखिल नहीं कर पाएंगे और पहले से जमा किए गए क्लेम पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। संगठन ने बताया है कि सभी सेवाएं 29 जून 2026 से दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए लिया गया फैसला

EPFO अपने डेटाबेस को और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद भविष्य में सदस्यों को तेज, सुरक्षित और अधिक भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है। डेटाबेस कंसोलिडेशन के बाद पोर्टल की कार्यक्षमता बेहतर होगी और डिजिटल सेवाओं को और अधिक आधुनिक बनाया जा सकेगा।

कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित

इस तीन दिवसीय अवधि के दौरान EPFO की कई अहम ऑनलाइन सुविधाएं बंद रहेंगी। इनमें पीएफ विड्रॉल क्लेम, फाइनल सेटलमेंट क्लेम, ट्रांसफर रिक्वेस्ट, ई-पासबुक सर्विस, ECR फाइलिंग और UAN से जुड़ी कुछ सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को नए बैंक खाते या अन्य सेवाओं से लिंक भी नहीं कर पाएंगे।

पहले से जमा क्लेम भी अटकेंगे

EPFO ने साफ किया है कि केवल नए क्लेम ही नहीं, बल्कि जो आवेदन पहले से प्रोसेस में हैं, उन्हें भी माइग्रेशन अवधि के दौरान आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इन सभी क्लेम्स की प्रोसेसिंग 29 जून के बाद दोबारा शुरू होगी। ऐसे में जिन लोगों को तत्काल पैसों की जरूरत है, उन्हें कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है।

किसी परेशानी पर यहां करें संपर्क

EPFO ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए सदस्यों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यदि किसी सदस्य को जरूरी जानकारी चाहिए या कोई समस्या आती है तो वह EPFO की हेल्पलाइन 14470 पर संपर्क कर सकता है।

जल्द शुरू हो सकती है UPI और ATM से PF निकासी

यह अपग्रेडेशन ऐसे समय हो रहा है जब EPFO अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। संगठन जल्द ही UPI और ATM के जरिए PF राशि निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्यों को PF निकालने के लिए लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके लिए एक नया एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है जो सीधे बैंक खाते और UPI प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा।

PF का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे सदस्य

नई सुविधा शुरू होने के बाद सदस्य अपने PF खाते में जमा राशि का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया UPI ट्रांजैक्शन जितनी आसान होगी और कुछ ही मिनटों में पैसा बैंक खाते में पहुंच सकेगा। EPFO का मानना है कि इससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और PF निकासी की प्रक्रिया पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक बन जाएगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts