CG NEWS:बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना सामने आई है। देर रात बालकों ने पुराने दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना बनाई और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर परिसर से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार बालकों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्यों
Prem Nirmalkar
15 Jul 2026



























