Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का ‘No Snack, No Sugar’ मंत्र वायरल, फोन Wallpaper ने खोला 2026 का रहस्यमयी राज

16 नवंबर को सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फोन वॉलपेपर पर लिखी No Snack, No Sugar, No Soda और एक रहस्यमयी तारीख 27 मार्च 2026, ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी। माना जा रहा है कि यह उनकी अगली ब्लॉकबस्टर AA22xA6 से जुड़ा है जिसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।
 अल्लू अर्जुन का ‘No Snack, No Sugar’ मंत्र वायरल,  फोन  Wallpaper ने खोला 2026 का रहस्यमयी राज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क।सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बिना एक शब्द बोले इंटरनेट पर आग लगा दी। उनके फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवंस द्वारा शेयर की गई 15 सेकंड की जिम क्लिप में अल्लू ट्रेडमिल पर तेजी से दौड़ते नजर आए। लेकिन असली ध्यान खींचा उनके फोन के वॉलपेपर ने जिसमें स्क्रीन पर मोटे अक्षरों में लिखा था कि ‘No Snack, No Sugar, No Soda’ और ऊपर एक दिलचस्प तारीख 27 March 2026।

    यह दृश्य देखते ही फैंस उत्साहित हो उठे और उनका वॉलपेपर कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया वायरल हो गया। लोग खुद की जिम फोटोज और डाइट गोल्स शेयर करते नजर आए।

    Uploaded media

    16 महीने की डेडिकेटेड बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

    खबरें हैं कि यह Strict diet routine अल्लू अर्जुन की मेगा प्रोजेक्ट AA22xA6 का हिस्सा है। इस फिल्म में पहली बार उनका डायरेक्टर एटली कुमार के साथ कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी, जबकि सेकेंड लीड के तौर पर मृणाल ठाकुर का नाम चर्चा में है।

    फिल्म में अल्लू का किरदार एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है Steel-hard 6-pack abs, high-octane fights और दमदार stunt sequences। इसी तैयारी में स्टार लगातार 16 महीने का No Snack, No Sugar, No Soda वाला सख्त डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 27 मार्च 2026 तक वे किसी भी तरह का स्नैक, मिठाई या कोल्ड ड्रिंक नहीं छूएंगे।

    चेन्नई-हैदराबाद-दुबई में शेड्यूल जारी

    फिल्म की शूटिंग फिलहाल चेन्नई, हैदराबाद और दुबई में तेजी से चल रही है। म्यूजिक की जिम्मेदारी साई अभ्यंकर संभाल रहे हैं। मेकर्स इसे Summer 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अल्लू के फोन पर दिखी तारीख ने एक नया रोमांच खड़ा कर दिया है  कि क्या यह फिल्म की रिलीज डेट है? या किसी बड़े टीजर या अनॉउंसमेंट की तैयारी?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts