टी20 वर्ल्ड कप 2026 :पाकिस्तान ने मैदान छोड़ा, अब भारत से नहीं होगा वर्ल्ड कप में मुकाबला

पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया है इससे भारत को ही फायदा होने वाला है।
पाकिस्तान ने मैदान छोड़ा, अब भारत से नहीं होगा वर्ल्ड कप में मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट की दुनिया में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उसकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच से दूर रहेगी। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। पहले भारत-पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही तय किया गया था, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था और आईसीसी ने मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया था। अब पाकिस्तान ने सिर्फ इसी एक मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

एक्स पर की घोषणा

पाकिस्तान सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए कहा “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

भारत को मिलेगा फायदा, पाकिस्तान को नुकसान

इस फैसले का सीधा असर ग्रुप स्टेज की अंकतालिका पर पड़ेगा। भारत को बिना खेले दो अंक मिल जाएंगे, जबकि पाकिस्तान को यह मैच फॉरफिट मानते हुए अंक गंवाने होंगे। इसके साथ ही आईसीसी को भी बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला मैच माना जाता है। नुकसान सिर्फ आईसीसी तक सीमित नहीं रहेगा, पाकिस्तान को भी राजस्व और ब्रांड वैल्यू के स्तर पर चोट पहुंचेगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts