PlayBreaking News

Gemini: सोशल मीडिया पर छाया 3D डिजिटल फिगर का ट्रेंड, आप भी आसानी से बना सकते हैं अपनी फोटो

Follow on Google News
सोशल मीडिया पर छाया 3D डिजिटल फिगर का ट्रेंड, आप भी आसानी से बना सकते हैं अपनी फोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आजकल सोशल मीडिया पर 3D डिजिटल फिगर का खूब चलन है। आम लोग ही नहीं, सेलेब्स और नेता भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी 3D फोटो बनाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या करें तो हम आसान भाषा में बताते हैं कि कैसे आप अपनी फोटो 3D बना सकते हैं।

    क्या है ये नया फीचर?

    गूगल जैमिनी में हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम Gemini 2.5 Flash Image है। इसे लोग Nano Banana भी कह रहे हैं। यह AI टूल किसी भी फोटो को कुछ ही सेकेंड में 3D मॉडल में बदल देता है। फोटो पहले जैसी नहीं दिखेगी, बल्कि बिल्कुल अलग और आकर्षक लगेगी। सबसे अच्छी बात – इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह पूरी तरह फ्री है।

    Google Gemini पर 3D फोटो कैसे बनाएं?

    • अपने फोन में Google Gemini डाउनलोड करें।
    • Google AI Studio पर जाएं।
    • होम पेज पर Gemini 2.5 Flash Image का विकल्प दिखेगा।
    • आपको कैसी फोटो बनानी है उसका प्रॉम्प्ट लिखें।
    • 3D फोटो बनाने के लिए अपनी फोटो अपलोड करें।कुछ ही सेकेंड में आपकी 3D फोटो तैयार हो जाएगी।\
    • इसे डाउनलोड करके अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

    अब आप भी आसानी से अपनी 3D फोटो बना सकते हैं और ट्रेंड में शामिल हो सकते हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts