Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मऊ में गरजे सीएम योगी:बोले-अब कोई माफिया धमका नहीं सकता, 21 साल पहले मऊ को जलाने का हुआ था प्रयास

मऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना नाम लिए माफिया मुख्तार अंसारी पर जमकर बरसे। उन्होंने वर्ष 2005 के मऊ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर की अराजकता को आज भी लोग भूले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कोई माफिया खुलेआम लोगों को धमकाने की हिम्मत नहीं कर सकता।
बोले-अब कोई माफिया धमका नहीं सकता, 21 साल पहले मऊ को जलाने का हुआ था प्रयास

मऊ। सीएम योगी ने अपने सबोधन में पुराने दौर और वर्तमान सरकार के बीच अंतर बताते हुए कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और विकास कार्यों को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है। अब प्रदेश दंगों और कर्फ्यू की नहीं, बल्कि विकास और सुरक्षा की पहचान बन चुका है।

सीएम योगी ने 2005 के दंगों की दिलाई याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि 30 से 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोग उस भयावह दौर को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि उस समय सत्ता के संरक्षण में माफिया आस्था और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालते थे। रामलीला, रामनवमी और शिवरात्रि जैसे आयोजनों को प्रभावित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की सरकारें माफियाओं के सामने नतमस्तक थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर थी।

ये भी पढ़ें: अवैध कब्जों पर एक्शन मोड! KGMU में बनी 6 मजारें लावारिस घोषित, चलेगा बुलडोजर

'अब कोई माफिया हिंदू को धमका नहीं सकता'

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले माफिया खुलेआम हथियार लहराकर लोगों को डराते थे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। योगी ने कहा कि अगर कोई प्रदेश की शांति और सुरक्षा में बाधा डालने का प्रयास करेगा तो सरकार उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि वह हिंदुओं को धमका सके।

'बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी निडर होकर कारोबार कर रहे हैं'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बेटियां स्कूल जाने में डरती थीं और व्यापारी सूर्यास्त से पहले अपनी दुकानें बंद करने को थे। परिवारों में भय का माहौल रहता था और लोगों को अपने परिजनों की चिंता सताती थी। उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी निडर होकर कारोबार कर रहे हैं और प्रदेश में शांति का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार की सख्त कानून व्यवस्था का परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती थीं, लेकिन आज सरकार उन्हें घर, राशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब और जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

'राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक'

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास, निवेश और धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने जनता से प्रदेश में शांति और विकास बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts