PU Special :यूपी-पंजाब चुनाव में BJP का मिशन प्रवासी, कमल खिलाने MP से जाएंगे 80 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता

भाजपा यूपी की सीमावर्ती 50 सीटों पर मध्यप्रदेश के 50 कार्यकर्ता भेजने की तैयारी में है। पंजाब में भी 30-35 नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यूपी-पंजाब चुनाव में BJP का मिशन प्रवासी, कमल खिलाने MP से जाएंगे 80 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता

राजीव सोनी, भोपाल। भाजपा ने उत्तरप्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का मैदानी होमवर्क शुरू कर दिया है। उप्र की करीब 50 सीटें ऐसी हैं जो मप्र की सीमा से जुड़ती हैं। कुछ अन्य सीटों पर भी मप्र के चुनावी मैनेजमेंट में माहिर 'प्रवासी कार्यकर्ता' कमल खिलाने जाएंगे।

प्रारंभिक तौर पर ऐसे 50 कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जा रही है उप्र के जो सीमावर्ती जिलों में डेरा डालेंगे। 30-35 नेताओं को पंजाब भेजने की तैयारी है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उप्र संगठन के नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से कई दौर की चर्चा कर चुके हैं। 

उप्र भेजे जाने वाले नेताओं से चर्चा और उनके नाम फाइनल करने समन्वयक की जवाबदारी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ सौंपी गई है। पंजाब के लिए मप्र तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया को प्रभारी बनाया गया है।

सीमा से जुड़ी सीटों पर फोकस

भाजपा का फोकस सबसे ज्यादा उप्र की उन सीटों पर है जो मप्र की सीमा से जुड़ी हैं। इन सीटों पर जाने वाले नेताओं में पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और जिलों के अनुभवी कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भी उप्र ड्यूटी कर चुके हैं।

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का मेनिफेस्टो, युवाओं को हर महीने 5 हजार बेरोजगारी भत्ता और पुरानी पेंशन लागू करने का वादा

एक दर्जन जिलों की 50 सीटें

आगरा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, जालौन, इटावा और महोबा की करीब 50 विधानसभा सीटें मप्र से जुड़ी हैं। इन क्षेत्रों बोली-भाषा में समानता के अलावा सीमावर्ती जिलों की काफी रिश्तेदारी भी हैं।

मप्र के 14 जिले हैं सीमावर्ती

मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली।मालवा निमाड़ से जाएंगे पंजाब
सिर्फ उप्र ही नहीं, पंजाब में भी मप्र के कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। खास तौर पर मालवा-निमाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों के नेता, जिनकी पंजाबी समाज में अच्छी पकड़ है, उन्हें पंजाब भेजने की तैयारी है।

Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने किया पंजाब चुनाव में गठबंधन का ऐलान

फरवरी-मार्च में मतदान

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 15 जनवरी 2027 के आसपास चुनाव का ऐलान हो सकता है। मतदान फरवरी तीसरे सप्ताह से मार्च प्रथम सप्ताह के बीच 3-4 चरणों में संभावित है। उप्र विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त हो रहा है।

केंद्रीय व प्रदेश संगठन स्तर पर होगा फैसला-प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार हो रही है। इन सभी को कब रवाना किया जाएगा इसका निर्णय केंद्रीय और प्रदेश संगठन स्तर पर लिया जाएगा।- विनोद गोटिया अध्यक्ष, मप्र तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts