पश्चिम बंगाल चुनाव:री-पोल के बीच फाल्टा में तनाव, 15 बूथों पर हो रही वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके से तनाव की खबर सामने आई है। यहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी बहस हुई।
री-पोल के बीच फाल्टा में तनाव, 15 बूथों पर हो रही वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके से तनाव की खबर सामने आई है। यहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी बहस हुई। लोगों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर धमकी देने के आरोप लगाए जिसके चलते कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Twitter Post

15 केंद्रों पर री-पोल

इसी बीच मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया था। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सुबह 11 बजे तक करीब 36.99% मतदान दर्ज किया गया।

दोनों सीटों पर मतदान का हाल

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक मगराहाट पश्चिम में करीब 38.2% और डायमंड हार्बर में लगभग 35.92% मतदान दर्ज किया गया। दोनों क्षेत्रों में मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और किसी भी तरह की हिंसा या बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। चुनाव आयोग ने इन इलाकों में केंद्रीय बलों की पर्याप्त तैनाती की है और पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी केस: शिलॉन्ग छोड़ने को सोनम बेताब, कोर्ट में अर्जी

दो चरणों में हुआ मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

राज्य की 294 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हो चुका है। अब सभी की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर है जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें: MP: भोपाल में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ, ग्रीन कंस्ट्रक्शन पर फोकस, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

मगराहाट पश्चिम सीट पर TMC के मोहम्मद समीम अहमद मोल्ला का मुकाबला भाजपा के गौर सुंदर घोष से है। इसके अलावा कांग्रेस के अब्दुल मजीद हलदर और ISF के अब्दुल अजीज अल हसन भी मैदान में हैं। डायमंड हार्बर सीट पर TMC के पन्ना लाल हलदर के सामने भाजपा के दीपक कुमार हलदर चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के गौतम भट्टाचार्य और माकपा के समर नाइया समेत अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts