PlayBreaking News

राजा रघुवंशी केस:शिलॉन्ग छोड़ने को सोनम बेताब, कोर्ट में अर्जी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत पर बाहर आई सोनम अब शिलॉन्ग से बाहर जाने की अनुमति मांगने की तैयारी में है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वह कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है, जिससे केस में नया मोड़ आ सकता है और कानूनी हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
शिलॉन्ग छोड़ने को सोनम बेताब, कोर्ट में अर्जी

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में घटनाक्रम तेज रफ्तार से बदल रहा है। जमानत पर बाहर आई सोनम अब शिलांग के एक होटल में ठहरी है और सुरक्षा का हवाला देकर शहर छोड़ने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, वह कोर्ट में अर्जी देकर शिलांग से बाहर जाने की अनुमति मांग सकती है, जिससे केस में नया मोड़ आ सकता है।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड हनीमून मर्डर केस में नया मोड़: जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी पुलिस

जमानत याचिका खारिज

इधर, सोनम को मिली राहत के बीच सह,आरोपी राज कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। शिलांग कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि याचिका में जरूरी जानकारियां छुपाई गईं, जो नियमों के खिलाफ है। अब बचाव पक्ष नई अर्जी की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा : 4 शव मिले, कई लापता, 15 को बचाया; राहत-बचाव कार्य जारी, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आरोपियों की भी उम्मीदें जागी -

सोनम की बेल ने बाकी आरोपियों की भी उम्मीदें जगा दी हैं। जेल में बंद अन्य आरोपियों ने भी जमानत के लिए आवेदन डाल दिया है, लेकिन राज की याचिका खारिज होने के बाद उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही।

ये भी पढ़ें: इंदौर: बस स्टॉप तोड़ते हुए थाने में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

 गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं -

उधर, पुलिस अब पलटवार के मूड में है। शिलांग पुलिस सोनम की जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। पुलिस का दावा है कि सोनम इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और बाहर रहकर वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।

 एसआईटी जांच भी सवालों के घेरे में

करीब 10 महीने से चल रही एसआईटी जांच भी सवालों के घेरे में है। कोर्ट पहले ही जांच में खामियों की ओर इशारा कर चुका है। गिरफ्तारी के वक्त गलत धाराएं लगाना और आरोपों की स्पष्ट जानकारी न देना, यही वजह बनी सोनम की जमानत की।

 राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ था?

 राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और उनका शव दो जून को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। दोनों ने 11 मई 2025 को शादी की थी। पुलिस ने तेज धारधार हथियार से हत्या की पुष्टि की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम के राज कुशवाह के साथ प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर ही इस हत्याकांड की साजिश रची जिसमें दो अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts