‘धक्का दिया, लात मारी… ये गंदा खेल है’ :हार के बाद ममता बनर्जी के गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव हारने के बाद कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई, धक्का देकर बाहर निकाला गया और यहां तक कि उन्हें लात भी मारी गई। ममता ने इसे 'बेहद गंदा खेल' बताया।
‘महिला होने के बावजूद अपमानजनक व्यवहार’
ममता बनर्जी ने कहा कि एक महिला होने के बावजूद उनके साथ बहुत खराब व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि काउंटिंग सेंटर में उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्हें जबरन बाहर निकाला गया।
काउंटिंग सेंटर में गड़बड़ी का आरोप
ममता ने आरोप लगाया कि शुरुआती रुझान आने के बाद बीजेपी के लोग काउंटिंग सेंटर में घुस गए और वहां हंगामा किया। उन्होंने दावा किया कि 17C फॉर्म्स पर कब्जा कर लिया गया और डेटा में गड़बड़ी की गई। उन्होंने CRPF के जवानों पर भी आरोप लगाए कि उन्होंने उन्हें रोका और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: हार के बाद ममता का बड़ा बयान: नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई, नहीं दूंगी इस्तीफा!
BJP पर कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है।
ममता ने कहा कि सोनिया गांधी, हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया है।
ये भी पढ़ें: 7 बार सांसद, 3 बार की पूर्व CM... कितनी पेंशन की हकदार हैं ममता बनर्जी? समझिए पूरा गणित
‘टाइगर की तरह लड़ी हूं, लड़ाई जारी रहेगी’
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ‘टाइगर की तरह’ चुनाव लड़ा है और आगे भी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाने की भी घोषणा की है।











