Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हार के बाद ममता का बड़ा बयान:नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई, नहीं दूंगी इस्तीफा!

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद को नैतिक तौर पर विजेता बताते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और EVM व SIR को लेकर सवाल उठाए।
नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई, नहीं दूंगी इस्तीफा!

पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने खुलकर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह हार नहीं मानतीं और इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने कहा मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं। मुझे मजबूर नहीं किया जा सकता कि मैं पद छोड़ दूं। नैतिक तौर पर मैं खुद को विजेता मानती हूं और मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।

Twitter Post

INDIA गठबंधन का मिला समर्थन

ममता बनर्जी ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने उनसे संपर्क किया और समर्थन जताया। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी साथी उनके साथ खड़े हैं और आने वाले समय में यह एकजुटता और मजबूत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अखिलेश यादव उनसे मिलने जल्द आएंगे।

अब मैं आजाद पंछी हूं, कुर्सी की राजनीति से दूर

ममता ने अपने बयान में कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, इसलिए वह खुद को एक आम नागरिक मानती हैं। उन्होंने कहा मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगाई है। 15 सालों में मैंने न पेंशन ली और न ही तनख्वाह का पैसा लिया। अब मैं एक आजाद पंछी हूं और बिना किसी बंधन के लोगों के लिए काम करूंगी।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay : विजय बने विधायक दल के नेता, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

EVM और SIR पर लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी प्रमुख ने चुनाव प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि EVM में गड़बड़ी हुई और वोटिंग के बाद मशीनों में 80-90% बैटरी चार्ज होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की गई, छापेमारी हुई और अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में करीब 90 लाख नाम हटाए गए जबकि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 32 लाख नाम दोबारा जोड़े गए। अपने बयान के अंत में ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। उनके मुताबिक यह चुनाव पूरी तरह से असमान और पक्षपातपूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर रसोई तक! LPG की मांग में बड़ी गिरावट, अप्रैल में 16% घटी खपत

बीजेपी और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा यह बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच का खेल है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक शामिल थे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts