PlayBreaking News

‘मां-माटी-मानुष की फिर बनेगी सरकार…’ :एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- जनता के फैसले पर भरोसा!

पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान देते हुए टीएमसी की जीत का दावा किया है। उन्होंने 230 सीटों पर बढ़त और 226 पार करने का भरोसा जताया। साथ ही एग्जिट पोल को साजिश बताते हुए कार्यकर्ताओं को काउंटिंग तक सतर्क रहने की अपील की। अब नजर 4 मई के नतीजों पर है।
Follow on Google News
एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- जनता के फैसले पर भरोसा!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार (30 अप्रैल 2026) शाम को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर टीएमसी की जीत का भरोसा जताया।

230 सीटों पर बढ़त होगी – ममता बनर्जी

वीडियो के साथ ममता बनर्जी ने लिखा कि टीएमसी 230 सीटों पर बढ़त बनाएगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और “मां, माटी, मानुष” की सरकार फिर बनेगी।

जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

अपने संदेश में उन्होंने बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कठिन हालात, गर्मी और दबाव के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में वोट डाला। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी डटकर काम किया।

Twitter Post

बीजेपी और केंद्र पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी एजेंसियों और केंद्रीय बलों का दुरुपयोग किया गया। उनका दावा है कि पैसे और ताकत के जरिए माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने वोट के जरिए जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इतना अत्याचार... चुनावी माहौल में ममता के शब्दों ने बढ़ाया सियासी तापमान

एग्जिट पोल को बताया ‘साजिश’

ममता बनर्जी ने टीवी पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक साजिश है और इसे पैसे देकर फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि असली नतीजों में टीएमसी 200 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और 226 का आंकड़ा पार कर सकती है।

कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील

उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से काउंटिंग तक पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। ममता बनर्जी ने कहा कि EVM की निगरानी से लेकर वोटों की गिनती और डेटा अपलोड तक हर स्तर पर नजर रखना जरूरी है।

हिंसा से बचने की सलाह

उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि किसी भी स्थिति में हिंसा का रास्ता न अपनाएं। ममता ने कहा कि अगर कहीं हमला होता है, तब भी जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाए।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैलियां, लेकिन हिंसा ने बढ़ाई चिंता!

एग्जिट पोल में क्या दिखा?

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर चुनाव हुआ है। अधिकांश एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है, जबकि कुछ सर्वे में टीएमसी की वापसी का अनुमान है।

  • कुछ सर्वे में बीजेपी को 140-170 सीटें मिलने की संभावना
  • टीएमसी को 100-140 सीटों के आसपास बताया गया
  • वहीं कुछ एग्जिट पोल में टीएमसी को 177-205 सीटें मिलने का अनुमान

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड मतदान के बाद बोलीं ममता बनर्जी... मुझे किसी पद की इच्छा नहीं, केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं

4 मई को आएंगे असली नतीजे

हालांकि एग्जिट पोल अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हैं, लेकिन असली फैसला 4 मई को मतगणना के बाद ही सामने आएगा। ममता बनर्जी ने भरोसा जताया है कि अंतिम नतीजे टीएमसी के पक्ष में जाएंगे।

एग्जिट पोल के उलट ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास के साथ जीत का दावा किया है। अब सबकी नजर 4 मई पर टिकी है, जब यह साफ होगा कि पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts