रिकॉर्ड मतदान के बाद बोलीं ममता बनर्जी...मुझे किसी पद की इच्छा नहीं, केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं

पश्चिम बंगाल में पहले फेज में 89.93 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बयान आया है। ममता बनर्जी ने कहा कि, मुझे किसी पद के लिए कोई दिलचस्पी नहीं, बस मैं केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।
Follow on Google News
मुझे किसी पद की इच्छा नहीं, केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान ने राजनीतिक दलों के बीच उत्साह और दावों की होड़ बढ़ा दी है। शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी वोटिंग दर्ज होने के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले गए और मतदाताओं की भारी भागीदारी ने चुनाव को बेहद अहम बना दिया है।

ममता का दावा- हम जीत की स्थिति में हैं

पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अभी तक हुए मतदान को देखते हुए यह कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं। ममता ने इसे जनता के समर्थन का स्पष्ट संकेत बताया और टीएमसी की मजबूत स्थिति का दावा किया।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election Live : बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% वोटिंग, तमिलनाडु में 82.23% मतदान

केंद्र सरकार पर निशाना

रैली में ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक लक्ष्य को भी साफ किया। उन्होंने कहा, मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने की रणनीति बनाएंगी। उनका यह बयान राष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल पैदा कर रहा है।

सुवेंदु का दावा-पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे

वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी पहले चरण को लेकर आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग सफल रहा, शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मेरी जानकारी में 90 फीसदी वोटिंग हुई। हम पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा, मुस्लिम वोट तो पहले ही कंसोलिडेट हो गया था, लेकिन नतीजों के बाद देखना कि 85 फीसदी हिंदू आपको बीजेपी के साथ दिखेगा। दूसरा फेज हमारे लिए मुश्किल नहीं है। बस गुंडागर्दी को काबू करना होगा। अब सबकी नजरें 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं, जिसमें 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections : कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी-झालमुड़ी मैंने खाई और झाल TMC को लगी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts