बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा :चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैलियां, लेकिन हिंसा ने बढ़ाई चिंता!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले प्रचार का आखिरी दिन जोरदार रहा। पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों के साथ ममता बनर्जी का ताबड़तोड़ प्रचार देखने को मिला। वहीं नॉर्थ 24 परगना में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और गोलीबारी से चुनावी माहौल और तनावपूर्ण हो गया। अब सभी की नजर 29 अप्रैल की वोटिंग और 4 मई के नतीजों पर है।
Follow on Google News
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैलियां, लेकिन हिंसा ने बढ़ाई चिंता!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और अन्य राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। राज्यभर में रैलियां, रोड शो और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।

पीएम मोदी की भाटापारा में बड़ी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना के भाटापारा इलाके में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित की गई। पार्टी इस रैली को काफी अहम मान रही है, क्योंकि इसका असर आसपास की कई सीटों पर पड़ सकता है।

बेहाला में अमित शाह का रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के बेहाला इलाके में भव्य रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर नजर आए। बीजेपी के झंडे और नारों के बीच माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में दिखा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे दूसरे चरण से पहले माहौल उनके पक्ष में बनेगा।

ममता बनर्जी का दक्षिण कोलकाता में जोरदार प्रचार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर और दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में लगातार प्रचार किया। TMC अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने और बीजेपी को रोकने के लिए पूरी रणनीति के साथ मैदान में है। ममता बनर्जी अपने भाषणों में बंगाल की पहचान और स्थानीय मुद्दों पर जोर दे रही हैं।

स्टार प्रचारकों की एंट्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता आज अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करते नजर आए। सभी दलों ने आखिरी दिन वोटरों को साधने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या... राहुल गांधी बोले 'पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, आतंक का राज'

29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग

दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण के बाद चुनावी तस्वीर और साफ होने लगेगी।

4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है, वहीं TMC लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास में है।

नॉर्थ 24 परगना में झड़प से बढ़ा तनाव

थाने के बाहर भिड़े BJP और TMC कार्यकर्ता

उत्तर 24 परगना के जगद्दल इलाके में चुनावी तनाव उस समय बढ़ गया, जब पुलिस स्टेशन के बाहर बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

ये भी पढ़ें: भाटापारा में मचा हड़कंप: भाजपा उम्मीदवार के घर के बाहर फायरिंग, मतदान से पहले बमबाजी में CISF जवान घायल

बमबाजी और गोलीबारी के आरोप

झड़प के दौरान हालात बिगड़ गए और दोनों पक्षों के बीच हिंसा की खबर सामने आई। आरोप है कि इस दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी भी हुई। मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।

CISF जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

इस घटना में CISF के जवान पवन सिंह को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहां एक ओर बड़े नेताओं की रैलियों ने माहौल गर्माया, वहीं दूसरी ओर हिंसक झड़प ने चुनावी तनाव को और बढ़ा दिया। अब सभी की नजर 29 अप्रैल की वोटिंग और 4 मई के नतीजों पर टिकी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts