ईरान का करारा जवाब: 'हम तय करेंगे युद्ध का अंत, अमेरिका के पास कोई डेडलाइन नहीं!

बीती रात ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेहरान को लेकर जो बयान दिए, उसका पलटवार अब ईरान ने भी जोरदार तरीके से किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध के सिलसिले में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, हम जल्द ही जंग खत्म करेंगे। जिस पर ईरान ने रिएक्शन देते हुए कहा, ट्रंप नहीं ईरानी सेना यह तय करेगी कि यह युद्ध असल में कब खत्म होगा।
Follow on Google News
'हम तय करेंगे युद्ध का अंत, अमेरिका के पास कोई डेडलाइन नहीं!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान-इजरायल युद्ध पर बीती रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना एक बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही समाप्ति को लेकर कहा है कि हम युद्ध को जल्द ही समाप्त करेंगे। इसपर पलटवार करते हुए ईरान ने कहा कि हमारे अलावा कोई यह निर्णय लेने का अधिकारी नहीं कि युद्ध की समाप्ति कब होगी? युद्ध कब खत्म होगा इसका पूरा फैसला अब ईरान लेगा।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया ऐसा बयान

    रात 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि  'मुझे लगता है जल्द, बहुत जल्दी.ईरान-इजरायल युद्ध की समाप्ति होगी' उन्होंने ये भी कहा कि अगर युद्ध फिर से शुरू हुआ तो, ईरान पर और ज्यादा जोरदार हमले होंगे। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। साथ ही अमेरिका और इजरायल ने जिस उम्मीद से यह युद्ध किया वह मकसद भी पूरी तरह से पूरा होता नजर आ रहा है।

    ऐसे में ईरान- इजरायल युद्ध अब समाप्ति की ओर ही है। लेकिन अभी भी स्पष्ट रूप से युद्ध समाप्ति की कोई तारीख नहीं बताई है। ट्रंप ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस फ्लोरिडा में अपने डोरल नेशनल गोल्फ क्लब में बीती रात 3 बजे (भारतीय समयानुसार) किया था। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि, अगर अमेरिका पहले हमला नहीं करता, तो ईरान एक हफ्ते के भीतर अमेरिका पर हमला जरूर कर देता। ट्रंप की जानकारी के मुताबिक ईरान के पास बड़ी संख्या में मिसाइलें थीं और वह अमेरिका, इजरायल और पूरे मध्य-पूर्व पर बड़ा हमला करने की तैयारी में था।

    युद्ध की समाप्ति, यह पूरी तरह से हमारा निर्णय- ईरान 

    युद्ध समाप्ति को लेकर ट्रंप के दिए बयान पर तेहरान ने पलटवार करते हुए कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध कब समाप्त होगा इसका पूरा निर्णय ईरानी सेना लेगी और कोई नहीं।  ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने ग्लोबल ऑयल सप्लाई को बाधित किया तो लड़ाई और बढ़ सकती है। तेल की कीमतें पहले ही बहुत बढ़ चुकी हैं और साल 2022 के बाद तेल की कीमत कम होने का नाम ही नहीं ले रही। तेल प्राइस में लगातार इजाफा ही हो रहा है। ईरान ने नए हार्डलाइन सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई को चुना है, जो दिवंगत अली खामेनेई के बेटे हैं। ईरान की तरफ से IRGC ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पलटवार करते हुए,कहा, 'युद्ध का अंत हम तय करेंगे। इलाके की समीकरण और भविष्य अब हमारी आर्म्ड फोर्सेस के हाथ में हैं। अमेरिकी फोर्सेस युद्ध खत्म नहीं करेंगी' ये बयान ट्रंप के दावों पर तेहरान द्वारा एक जोरदार पलटवार है।

    यह भी देखें: Iran Israel War : दिल्ली से टेकऑफ के 7 घंटे बाद वापस लौटी इंडिगो की मैनचेस्टर फ्लाइट

    ईरान के इन इलाकों पर इजरायल ने किए हमले

    इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इजरायल ने सोमवार को ईरान के सेंट्रल इलाकों में नए हमले किए, जहां IRGC के कमांड सेंटर्स, मिसाइल फैसिलिटीज और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भी अपने हमले तेज कर रखे हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्वाई में इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन अटैक जारी कर रखा है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच  गल्फ देशों में भी लगातार हमले हो रहे हैं।

    बहरीन में अमेरिकी नेवी के सलमान पोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ, जहां कई लोग घायल हुए हैं। कुवैत और UAE पर भी ईरान के ड्रोन और मिसाइल अटैक रिपोर्ट हुए, जिसकी वजह से सऊदी अरब में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार अबतक इन हमलों में कुल 8 अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts