Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एनवीडिया के चिप कांड ने ट्रंप प्रशासन में चल रही खींचतान को सबके सामने ला दिया, कुछ ही समय में अपने दो मंत्रियों का बचाव करते नजर आए ट्रंप

मेगास्पीड विवाद में घिरे अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक, नौकरी बचाने के लिए कर रहे संघर्ष, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने खुलकर किया विरोध, कहा चार एजेंसियां मेगास्पीड को ब्लैकलिस्ट करना चाहती थीं लेकिन वाणिज्य विभाग ने नहीं किया।
एनवीडिया के चिप कांड ने ट्रंप प्रशासन में चल रही खींचतान को सबके सामने ला दिया, कुछ ही समय में अपने दो मंत्रियों का बचाव करते नजर आए ट्रंप
स्कॉट बेसेंट और हॉवर्ड लटनिक

वॉशिंगटन। जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस से संबंधों के मामले ने एक बार फिर ट्रंप की कैबिनेट और प्रशासन में चल रही खींचतान को सबके सामने ला दिया है। स्कैंडल की चपेट में आए अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक अपनी नौकरी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लटनिक पर एनवीडिया की एडवांस्ड चिप्स के चीन भेजे जाने के मामले को संभालने के तरीके, और विवादों में घिरे पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के साथ उनके संबंधों को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे कुछ समय पहले जब रिपब्लिकंस चुनाव हारे थे तो वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने ईरान चुनाव को इसके लिए जिम्मेदार बताया था और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इसके लिए मंत्री पीट हेगसेथ को जिम्मेदार बताया था। इसके कुछ समय पहले अमेरिक सेना ने अपने एक उच्च अधिकारी को सेना से निकाल दिया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने ईरान युद्ध से जुड़ी बातें मीडिया में लीक की हैं। 

वित्त मंत्री ने खुलकर किया विरोध

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि चार सरकारी एजेंसियों ने सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड को व्यापार ब्लैक लिस्ट में डालने का समर्थन किया था, लेकिन वाणिज्य विभाग (Commerce Department) ने ऐसा नहीं किया, जिसके पास इसका अधिकार है। बेसेंट ने बताया कि ट्रेजरी, पेंटागन, विदेश विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय, कई महीनों से मेगास्पीड को वाणिज्य विभाग की 'एंटिटी लिस्ट' (entity list) में शामिल करने का समर्थन कर रहे थे। बेसेंट ने कहा- फैसला लेने का अधिकार वाणिज्य विभाग के पास है। आपको उनसे ही उनकी आंतरिक प्रक्रियाओं के बारे में पूछना होगा।

मेगास्पीड को सरकार की एंटिटी लिस्ट में नहीं रखा

यह मामला सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल से जुड़ा है। आरोप है कि लटनिक ने इस कंपनी को सरकार की 'एंटिटी लिस्ट' (Entity List) में शामिल नहीं किया। इस लिस्ट में उन कंपनियों को रखा जाता है, जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के लिए खतरा माना जाता है। उन्हें अमेरिकी तकनीक तक पहुंच से रोक दिया जाता है।

जांच को अचानक रोका गया

सीबीएस न्यूज के अनुसार बाइडन प्रशासन के दौरान 2024 में, वाणिज्य विभाग के 'ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी' ने मेगास्पीड को बेची गई एनवीडिया (Nvidia) चिप्स की जांच शुरू की थी। इसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या इन प्रोसेसर को चीन भेजा जा रहा था। वहीं 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल एनवीडिया के हस्तक्षेप के बाद मेगास्पीड के खिलाफ वाणिज्य विभाग की जांच अचानक रोक दी गई थी। इस जांच को जिस तरह से संभाला गया उसे लेकर लटनिक और उनके सहयोगियों—खासकर वाणिज्य विभाग के अंडरसेक्रेटरी जेफरी केसलर (ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी की देखरेख करते हैं) की आलोचना हो रही है।

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के सीनेटरों ने लटनिक से जवाब मांगा

दोनों पार्टियों के सांसदों ने प्रशासन से सवाल किया है कि उसने एनवीडिया के चिप निर्यात को कैसे संभाला। इसके साथ ही संवेदनशील तकनीक के चीन तक पहुंचने की जो आशंका पर स्पष्टीकरण मांगा है। लुइसियाना के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कैनेडी ने पूछा है कि आखिर अमेरिकी कंपनियों की एडवांस्ड चिप्स को उन कंपनियों तक क्यों पहुंचने दिया गया, जिनके चीन से जुड़े होने का शक है। वहीं, सीनेट बैंकिंग कमिटी की वरिष्ठ डेमोक्रेट, सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने लटनिक और केसलर से पूछा है कि उनका विभाग 'एक्सपोर्ट कंट्रोल' (निर्यात नियंत्रण) में मौजूद कमियों को दूर करने में क्यों नाकाम रहा।

ट्रंप ने दिया लटनिक का साथ

/img/126/1794737025429

 लटनिक की बढ़ती आलोचनाओं के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से हॉवर्ड लटनिक का समर्थन किया है - कम से कम अभी के लिए। द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति को वाणिज्य सचिव और उनकी जिम्मेदारियों को निभाने की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

एनवीडिया (Nvidia) मामले में लटनिक क्यों हैं निशाने पर

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक एनवीडिया की एडवांस्ड AI चिप्स के चीनी खरीदारों तक पहुंचने से जुड़ी चिंताओं को संभालने में कमजोर रहे हैं। इसके अलावा, जेन्सेन हुआंग के साथ उनके करीबी संबंध भी स्थिति को और जटिल बना रहे हैं। अधिकारियों ने लटनिक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चिप निर्यात को सीमित करने के प्रयासों में देरी की है। लटनिक पर यह गंभीर आरोप भी है कि उन्होंने उन कंपनियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जो अमेरिका में बने सेमीकंडक्टर और चिप को चीन भेज रही हैं।

कई लोगों पर लगे आरोप कुछ को पद छोड़ना पड़ा

ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से कई बार ऐसा हो चुका है कि बड़े पद पर बैठे लोगों को अचानक हटा दिया गया है। मध्यावधि चुनाव हारने के बाद पीट हेगसेथ खिलाफ जो मुहिम शुरू हुई उसमें ट्रंप ने हेगसेथका साथ दिया। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है अब देखना यह है कि क्या ट्रंप हॉवर्ड लटनिक को बचा सकेंगे या नहीं। बढ़ती आलोचनाओं के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ सहयोगियों और सलाहकारों ने लटनिक को वाणिज्य विभाग से हटाने की संभावना पर भी चर्चा की है।

 भारत विरोधी हैं लटनिक, दे चुके हैं कई बार बयान

  • भारत माफी मांगेगा और डील करेगा' बयान (सितंबर 2025), हॉवर्ड लटनिक ने एक टीवी इंटरव्यू में यह दावा किया।
  • रूस से तेल खरीद और ब्रिक्स (BRICS) पर चेतावनी: उन्होंने भारत को चेतावनी दी थी कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करे।
  • व्यापार डील न होने पर पीएम मोदी पर टिप्पणी (जनवरी 2026): एक पॉडकास्ट के दौरान लटनिक ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया, जिस वजह से डील अटक गई।
  • भारत को 'दुरुस्त' करने संबंधी टिप्पणी: सार्वजनिक तौर पर यह भी कहा था कि भारत उन देशों में शामिल है जिन्हें अमेरिका द्वारा 'ठीक' या दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts