PU Special :अस्पताल से छुट्टी के बाद भी महंगा इलाज, तीन महीने में मेडिकल कंज्यूमेबल्स के दाम 20 से 40% तक बढ़े

पेट्रोकेमिकल सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से मेडिकल कंज्यूमेबल्स के दाम बढ़े। पोस्ट ऑपरेटिव और होम केयर का खर्च बढ़ने से मरीज परेशान हैं।
अस्पताल से छुट्टी के बाद भी महंगा इलाज, तीन महीने में मेडिकल कंज्यूमेबल्स के दाम 20 से 40% तक बढ़े

प्रवीण  श्रीवास्तव, भोपाल। इलाज के दौरान अस्पताल का बिल चुकाने के बाद मरीज और उसके परिजनों को लगता है कि अब आर्थिक बोझ कम होगा, लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिलती।

सर्जरी के बाद घाव की नियमित ड्रेसिंग, कैथेटर, यूरिन बैग, मेडिकल ट्यूब, एडल्ट डायपर और दूसरे सर्जिकल केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत लंबे समय तक बनी रहती है। बीते तीन महीने में  इन उत्पादों की कीमतें 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई हैं। 

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्जिकल केयर में इस्तेमाल होने वाले कई उत्पाद प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल आधारित कच्चे माल से तैयार होते हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कच्चे तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई प्रभावित होने के साथ डीजल पेट्रोल और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से दाम बढ़ गए।

लंबे इलाज वाले मरीजों पर ज्यादा असर

वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसके सक्सेना बताते हैं कि घाव की ड्रेसिंग के लिए गॉज, बैंडेज और मेडिकल टेप के साथ डायपर, कैथेटर, यूरिन बैग और डिस्पोजेबल ट्यूब की जरूरत पड़ती है। यही नहीं  स्ट्रोक, लकवे और दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बेडरिडन मरीजों के लिए एडल्ट डायपर, अंडरपैड और एयर बेड जैसे उत्पाद जरूरी हो जाते हैं। इनका इस्तेमाल एक-दो दिन नहीं, बल्कि कई सप्ताह या महीनों तक करना पड़ सकता है। ऐसे में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी परिवार के मासिक बजट को प्रभावित करती है।

पोस्ट ऑपरेटिव केयर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स...

  • वाउंड केयर: सर्जिकल ड्रेसिंग, गॉज, बैंडेज और मेडिकल टेप।
  • यूरिनरी केयर: कैथेटर, यूरिन कलेक्शन बैग।
  • एंटेरल केयर: फीडिंग ट्यूब और डिस्पोजेबल ट्यूबिंग।
  • इनकॉन्टिनेंस केयर: एडल्ट डायपर और अंडरपैड।
  • होम केयर: एयर मैट्रेस, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और नेबुलाइजर।

खरीद लागत बढ़ने से ग्राहकों को मिल रहा महंगा 

लकी सर्जिकल के यूसुफ अली ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में मेडिकल और सर्जिकल केयर के कई उत्पादों के दाम बढ़े हैं। कैथेटर, यूरिन बैग, ट्यूब और डिस्पोजेबल सामान की खरीद लागत बढ़ने से ग्राहकों को भी महंगा मिल रहा है।

वहीं, अक्षत सर्जिकल के मोहित ललवानी ने कहा कि, पहले की तुलना में अब कई सर्जिकल आइटम 30 से 50 फीसदी तक महंगे मिल रहे हैं। कंपनियों से सप्लाई रेट बढ़कर आ रहे हैं, जिसका असर रिटेल कीमतों पर भी पड़ रहा है।

ऐसे बढ़ रहे दाम...

आयटम

कीमत

कितनी बढ़ी

नेबुलाइजर

750

110

डायपर

250

30

फ्लोमीटर

750

200

चेयर

750

100

बीपी मशीन

1000

150

पल्स ऑक्सीमीटर

700

80

शुगर मशीन

600

80

कंसनट्रेटर

52000

3000

सिलेंडर

3800

225

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts