Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर रतन शेख ढेर, पुलिस पर चलाई थी गोली

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर रतन शेख को मार गिराया। आरोपी पर करीब 36 मामले दर्ज थे और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर गोली चलाने से एक कांस्टेबल घायल हो गया था।
एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर रतन शेख ढेर, पुलिस पर चलाई थी गोली
एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर रतन शेख ढेर

पुलिस के मुताबिक, नानूर इलाके में रतन शेख ने एक पिस्तौल से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। बोलपुर अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पिछले छह महीने में राज्य में यह पांचवीं मुठभेड़ बताई जा रही है।

जमानत पर बाहर आया था रतन शेख

पुलिस के अनुसार, रतन शेख जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने गोली चला दी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। रतन पर करीब 36 आपराधिक मामले दर्ज थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को बीरभूम के नानूर में एक ईंट भट्ठे के पास गिरफ्तारी से बचने की कोशिश के दौरान वह मारा गया।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज, बोले- न्यूयॉर्क जाकर कराएं इलाज, NOC हम देंगे

13 नवंबर को कांस्टेबल पर चलाई थी गोली

13 नवंबर को शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लाइक बाजार में कांस्टेबल विश्वजीत दास पर गोली चलाई गई थी। इस घटना में उनके पैर में चोट आई थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस उसे मिठाई खिलाए? उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया था। मुख्यमंत्री शनिवार को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायल कांस्टेबल बिस्वजीत दास से मिलने पहुंचे थे। एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रविवार को पुलिस ने रतन शेख को ढूंढ निकाला और उससे उस पिस्तौल के बारे में पूछताछ की, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर गोली चलाने में किया था।

पुल के पास रखी पिस्तौल से की फायरिंग

पूछताछ के दौरान रतन शेख पुलिस को नानूर ले गया। वहां एक पुल के पास रखी पिस्तौल से उसने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगीं। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रतन शेख को गोली लग गई।

Breaking News

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली लगने के बाद रतन शेख को बोलपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक हथियार भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

राज्य मंत्री ने पुलिस कार्रवाई को बताया सही

राज्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को एक हथियार मिला है और यह कदम आत्मरक्षा के साथ इलाके में शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल पुलिस के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए और यह उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहेगी। मंत्री ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बिल्कुल सही काम किया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts