US-Israel-Iran War :अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह युद्ध तब खत्म हो जाएगा जब वे चाहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान में अब टारगेट बचे नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वे चाहेंगे यह युद्ध खत्म हो जाएगा। समाचार वेबसाइट Axios को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा है।

    सैन्य अभियान के उद्देश्य पूरे 

    मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने कहा, थोड़ा-बहुत इधर-उधर… लेकिन जब भी मैं चाहूंगा, यह खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि वे मानते हैं कि इस सैन्य अभियान के मुख्य उद्देश्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं।

    इजरायल ने अभियान जारी रखने की बात कही

    हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि अभियान के लक्ष्य काफी हद तक हासिल कर लिए गए हैं, लेकिन मिडिल-ईस्ट में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी थमी नहीं है। इससे पहले दिन में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा था कि अमेरिका के साथ मिलकर चलाया जा रहा हमला जब तक जरूरत होगी तब तक जारी रहेगा।

    हर लक्ष्य पर लगातार हमले होंगे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काट्ज़ ने कहा, यह अभियान बिना किसी समय सीमा के तब तक जारी रहेगा, जब तक हम अपने सभी उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लेते और इस अभियान का परिणाम तय नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि तेहरान और पूरे ईरान में दिन-प्रतिदिन, लक्ष्य-दर-लक्ष्य हमले जारी रहेंगे। काट्ज़ ने यह भी जोड़ा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खड़े होकर कार्रवाई करने और खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, आखिरकार यह फैसला उन्हीं पर निर्भर करता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts