Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय शर्मा-भूपेश बघेल आमने-सामने, अब छिड़ा ‘कार्टून वॉर’, सोशल मीडिया पर BJP-Congress की तकरार तेज

PM आवास के आंकड़ों पर रायपुर प्रेस क्लब में भिड़े दोनों नेता, डिबेट के बाद BJP और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर साधा निशाना,छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए।
विजय शर्मा-भूपेश बघेल आमने-सामने, अब छिड़ा ‘कार्टून वॉर’, सोशल मीडिया पर BJP-Congress की तकरार तेज
प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शुरू हुई सियासी बहस अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच PM आवास के आंकड़ों को लेकर हुई बहस के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘कार्टून वॉर’ छिड़ गया है। दोनों दलों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्टून पोस्ट कर एक-दूसरे पर राजनीतिक निशाना साधा है।

PM आवास बना सियासी घमासान का केंद्र

रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर डिप्टी CM एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने PM आवास योजना को लेकर अपनी-अपनी सरकार के कामकाज और आंकड़ों को सामने रखा।बहस के बाद मामला केवल बयानों तक सीमित नहीं रहा। भाजपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक-दूसरे पर तंज कसने वाले कार्टून पोस्ट किए। इसके साथ ही प्रदेश की सियासत में नया ‘कार्टून वॉर’ चर्चा का विषय बन गया है।

X Post

 

यह भी पढ़ें: गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा,DJ छुड़ाने पहुंचा, पुलिस से विवाद के बाद तोड़फोड़, FIR दर्ज

विजय शर्मा ने गिनाए PM आवास के आंकड़े

डिप्टी CM विजय शर्मा ने PM आवास योजना के क्रियान्वयन से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि साय सरकार के कार्यकाल में अब तक 11 लाख 75 हजार आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास छत्तीसगढ़ में बनाए गए हैं। इन आवासों के निर्माण पर राज्य सरकार की ओर से करीब 16 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात भी उन्होंने कही। 3.65 लाख नए मकानों को मंजूरी विजय शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 3 लाख 65 हजार नए मकानों के निर्माण की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों के आवास को लेकर पिछली सरकार के कार्यकाल में लापरवाही बरती गई।

X Post

 

कोरोना काल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना

विजय शर्मा ने वर्ष 2020-21 के दौरान कोरोना महामारी का हवाला देकर आवास स्वीकृत नहीं होने की दलील पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि कोरोना काल में भी देश के अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के मकानों को लेकर गंभीर लापरवाही हुई, जिसका खामियाजा राजनीतिक रूप से कांग्रेस को भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़ें: नवा रायपुर में गोल्फ का बड़ा मुकाबला, CM साय ने ‘डीपी वर्ल्ड ओपन 2026’ ट्रॉफी का किया आगाज

पोर्टल बंद होने के दावे पर भी पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों का खंडन करते हुए विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल बंद किए जाने के दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इस तरह का भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री न्याय आवास योजना के पोर्टल पर धन आवंटित किया जा रहा था, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया अलग थी।

X Post

 

‘स्वीकृति, स्वीकार्यता और निर्माण अलग-अलग प्रक्रिया’

विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वीकृति, स्वीकार्यता और निर्माण के बीच का अंतर अच्छी तरह मालूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अलग-अलग प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़कर आंकड़े पेश किए जा रहे हैं।मंत्री ने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार ने गरीबों के आवास रोकने का काम किया और अब उन्हीं आंकड़ों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

X Post

 

यह भी पढ़ें: नर्स को शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण,श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर पर FIR, आरोपी फरार

अब सोशल मीडिया पर ‘कार्टून वॉर’

PM आवास के आंकड़ों पर आमने-सामने आए विजय शर्मा और भूपेश बघेल की बहस के बाद भाजपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया है। दोनों दलों की ओर से पोस्ट किए गए कार्टून में एक-दूसरे की राजनीति और PM आवास योजना से जुड़े दावों पर कटाक्ष किया गया है। यही वजह है कि अब यह सियासी बहस सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है। यानी रायपुर प्रेस क्लब की बहस अब सोशल मीडिया की टाइमलाइन तक पहुंच चुकी है।

X Post

 

यह भी पढ़ें: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस और BJP की डिजिटल जंग क्यों अहम?

आज के दौर में राजनीतिक दल केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयानबाजी तक सीमित नहीं हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट, मीम और कार्टून के जरिए राजनीतिक संदेश तेजी से लोगों तक पहुंचता है। PM आवास जैसे सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस की यह डिजिटल भिड़ंत आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

X Post

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts