Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्स को शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण,श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर पर FIR, आरोपी फरार

नर्स ने लगाया गंभीर आरोप, शादी का दबाव बनाने पर किया इनकार, शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी,राजनांदगांव जिले के छुरिया स्थित श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर पर एक नर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
नर्स को शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण,श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर पर FIR, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CMO OSD चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक निजी अस्पताल के संचालक पर गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। छुरिया स्थित श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल की एक नर्स ने डायरेक्टर पर शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने अस्पताल संचालक मिथिलेश साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

शादी का वादा, फिर विवाह से इनकार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया स्थित श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के संचालक पर एक नर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का आरोप है कि अस्पताल डायरेक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

पुलिस तक पहुंची नर्स

मामले के बाद पीड़ित नर्स ने छुरिया थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ FIR

छुरिया थाना प्रभारी अनुराग सोनवानी के मुताबिक नर्स की शिकायत पर अस्पताल संचालक डायरेक्टर मिथिलेश पिता प्रहलाद साहू, निवासी सीताबर्डी, थाना छुरिया के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गोलबाजार के बप्पा को पहनाया 771 ग्राम सोने का मुकुट, CM साय ने की पूजा

FIR के बाद आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अस्पताल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

नर्स ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित नर्स के मुताबिक अस्पताल में काम करने के दौरान आरोपी से उसका संपर्क हुआ। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाया और करीब चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आने पर उसने विवाह से इनकार कर दिया।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ शिकायत से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts