PlayBreaking News

संवेदनशील पुलिसिंग:मां की आंखों में लौटे खुशी के आंसू..परिवार बोला- पुलिस ने हमारी दुनिया वापस लौटा दी

सात वर्षीय बालिका के गुम होने से सदमे में डूबे परिवार को विजय नगर पुलिस ने महज दो घंटे में राहत दे दी। आठ टीमों की सतर्कता से मासूम सकुशल मिली और परिजनों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।
Follow on Google News
मां की आंखों में लौटे खुशी के आंसू..परिवार बोला- पुलिस ने हमारी दुनिया वापस लौटा दी
एसीपी ने बच्ची को ढूंढ कर परिजनों को सौपा

इंदौर। एक मां की आंखों में डर, परिवार की बेचैनी और मासूम की सलामती की दुआ... इन सबके बीच विजय नगर पुलिस ने सिर्फ दो घंटे में ऐसा काम कर दिखाया, जिसने संवेदनशील पुलिसिंग की नई मिसाल कायम कर दी। सात वर्षीय बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक पल भी गंवाए बिना पूरे क्षेत्र को तलाश अभियान में बदल दिया और आखिरकार मासूम को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलते ही परिवार की आंखों से राहत के आंसू छलक पड़े और पूरे घर में फिर से खुशियां लौट आईं।

 

अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप

थाना विजय नगर क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर बिना किसी देरी के खोजबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: वीजा खत्म: लेकिन पांच साल तक इंदौर में रही विदेशी महिला

8 टीमें, एक लक्ष्य... मासूम को सुरक्षित घर पहुंचाना

सहायक पुलिस आयुक्त पराग सैनी और थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के निर्देशन में आठ अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने संभावित स्थानों, गलियों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। हर पुलिसकर्मी का सिर्फ एक ही लक्ष्य था—मासूम को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए दो विकल्प, सरेंडर या मेरिट पर होगा फैसला

दो घंटे की मेहनत रंग लाई

लगातार करीब दो घंटे तक चले सघन सर्च अभियान के बाद पुलिस को सफलता मिली। बालिका अपने घर से लगभग 700 से 800 मीटर दूर अपनी नानी के घर की छत पर बने कमरे में सुरक्षित सोती हुई मिली। पुलिस ने बिना देर किए बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें: हरदा में छात्रों की विशाल मानव श्रृंख्ला : दिया 'से नो टू ड्रग्स 2.0' का संदेश, सैकड़ोंं छात्रों ने प्रोग्राम में लिया हिस्सा

खुशी के आंसुओं ने बयां की राहत

जैसे ही मासूम अपने परिवार के बीच पहुंची, परिजनों की आंखों में राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। कुछ देर पहले तक चिंता में डूबा परिवार पुलिस टीम का धन्यवाद करते नहीं थक रहा था। स्थानीय लोगों ने भी विजय नगर पुलिस की तेज, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की।

ये भी पढ़ें: बुधनी में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस

संवेदनशील पुलिसिंग की नई मिसाल

इस पूरे अभियान ने यह साबित कर दिया कि समय पर की गई कार्रवाई और टीमवर्क से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। विजय नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक मासूम को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया, बल्कि लोगों के मन में पुलिस के प्रति भरोसा भी और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म: स्वास्थ्य बिगड़ने पर एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

पुलिस का संदेश, हर माता-पिता के लिए जरूरी

थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई बच्चा गुम हो जाए तो घबराने या खुद तलाश में समय गंवाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। शुरुआती कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और समय पर दी गई जानकारी किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकती है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts