Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रास्ता पूछा, कार में बैठाया... फिर सीट बेल्ट से गला दबाकर पीटा! दवा व्यापारी से 22 हजार लूटे

एमसीटीई का रास्ता पूछकर कार में बैठाया, पीछे से दो बदमाश चढ़े; मारपीट कर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई रकम
रास्ता पूछा, कार में बैठाया... फिर सीट बेल्ट से गला दबाकर पीटा! दवा व्यापारी से 22 हजार लूटे
Ai Generated

महू। ड्रीमलैंड चौराहे के पास शनिवार रात दवा व्यापारी और नगर के प्रतिष्ठित लोया परिवार के सदस्य अंशुल लोया के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई। रास्ता पूछने के बहाने कार में बैठाए गए अंशुल का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कुछ दूर जाते ही दो और बदमाश कार में सवार हो गए और उन्होंने अंशुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने सीट बेल्ट से उसका गला दबाया, बाल खींचकर उसे पिछली सीट के नीचे बैठाया और सिर नीचे कर बेरहमी से पीटा।

ये भी पढ़ें: ‘लव जिहाद’ के आरोप से हंगामा! नाम रोशन, पहचान अहद? डॉक्टर युवती के साथ कमरे में मिला युवक

बदमाशों ने अंशुल से रुपये मांगे। उसने नकदी नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और ऑनलाइन पेमेंट एप खोलकर जबरन पिन डलवाया। खाते में 22 हजार 800 रुपये देखकर बदमाशों ने 22 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा उसकी घड़ी भी छीन ली। वारदात के बाद बदमाश उसे आंबाचंदन, सिमरोल रोड पर सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स के धंधे में ‘गब्बर’ का कनेक्शन! 30 ग्राम MD केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

रास्ता पूछने के बहाने कार में बैठाया

पीड़ित के पिता रवि लोया के मुताबिक शनिवार रात करीब 8.25 बजे अंशुल सिमरोल रोड स्थित परिवार की दवा दुकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अग्रसेन चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई। कार चालक ने अंशुल से एमसीटीई जाने का रास्ता पूछा। अंशुल ने रास्ता बताया, लेकिन चालक ने रास्ता समझ नहीं आने की बात कहते हुए उससे साथ चलकर रास्ता बताने और बाद में उसे वापस छोड़ने का आग्रह किया। अंशुल उसकी बातों में आ गया और कार की अगली सीट पर बैठ गया। कार सिमरोल रोड की ओर बढ़ी। पेट्रोल पंप के पास अंशुल ने चालक को दाएं मुड़ने के लिए कहा, लेकिन चालक ने कार सीधे दौड़ाते हुए धीमी कर दी।

ये भी पढ़ें: हरदा में 8 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

कार धीमी होते ही पीछे से चढ़े दो बदमाश

इसी दौरान पीछे से दो और बदमाश कार में सवार हो गए। अचानक हुई इस हरकत से अंशुल घबरा गया और उसने कार से उतरने का प्रयास किया। बदमाशों ने उसे रोक लिया और सीट बेल्ट से उसका गला दबाकर मारपीट शुरू कर दी। अंशुल ने भी खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और इसी दौरान उसने एक बदमाश के हाथ पर काट लिया। इससे बदमाश और भड़क गए। आरोपियों ने उसके बाल खींचे और उसे जबरन पिछली सीट के नीचे बैठा दिया। इसके बाद सिर नीचे कर उसके साथ मारपीट करते रहे।

ये भी पढ़ें: PU Special : बंडा में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, मप्र में फिर उठे सवाल; दूसरे प्रदेशों से आ रही अवैध शराब पर शिकंजा क्यों नहीं?

खाते में दिखे 22,800 तो 22 हजार पर नजर

मारपीट के बाद बदमाशों ने अंशुल से रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। ऑनलाइन पेमेंट एप खोलकर उससे जबरन पिन डलवाया। खाते में 22 हजार 800 रुपये दिखाई देने के बाद आरोपियों ने 22 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने अंशुल की घड़ी भी छीन ली और उसे लेकर आंबाचंदन, सिमरोल रोड की ओर चले गए। वहां उसे कार से उतारकर आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर की 'मॉडल' जैसी युवती के बाद मुजफ्फरपुर में ड्रग कपल का खुलासा, 2 लाख की हेरोइन बरामद

भाई को फोन कर बुलाया, निजी अस्पताल में उपचार

बदमाशों के जाने के बाद अंशुल ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया और घटनाक्रम की जानकारी दी। भाई मौके पर पहुंचा और अंशुल को घर ले गया। इसके बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रास्ता पूछने के बहाने कार में बैठाकर अपहरण, मारपीट और ऑनलाइन खाते से रकम ट्रांसफर कराने की इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts