PlayBreaking News

बुधनी में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस

बुधनी के छेघरा स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पाताल खो के दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। ट्रक जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस
सीहोर। बुधनी में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई।

सीहोर। जिले के बुधनी नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। छेघरा स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक बार फिर बुधनी ओवरब्रिज से नर्मदा पुल तक भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे छेघरा स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाताल खो निवासी अंकित मीना (19) पिता केवल मीना और राजा कीर (18) पिता सियाराम मोटरसाइकिल से बुधनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक क्रमांक DD-01-AJ-9161 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल बुधनी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

ट्रक जब्त, मर्ग कायम कर जांच शुरू

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP UCC Bill : आज मध्यप्रदेश वह राज्य बन गया, जहां UCC लागू हुआ, बिल पास होने के बाद बोले सीएम मोहन यादव

फिर सवालों के घेरे में भारी वाहनों की आवाजाही

यह हादसा ऐसे मार्ग पर हुआ है जहां बुधनी ओवरब्रिज से नर्मदा पुल तक पूरे दिन भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। इस सड़क पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

स्थायी समाधान की मांग हुई तेज

नगरवासियों का कहना है कि पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने, नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की गई थी। कुछ समय तक व्यवस्था में सुधार जरूर हुआ, लेकिन वह स्थायी नहीं रह सका। मंगलवार की इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर के व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के संचालन के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं, नियमित निगरानी की जाए और सड़क सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह अपने जवान बेटों को न खोना पड़े।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट, मेट्रो या नो नेटवर्क एरिया... अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे

Sunil Sharma
By Sunil Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts