वीजा खत्म:लेकिन पांच साल तक इंदौर में रही विदेशी महिला

उज्बेकिस्तान की नागरिक होटल में रह रही थी, दस्तावेजों की जांच में वीजा अवधि समाप्त होने का खुलासा; पुलिस ने निगरानी में लिया
Follow on Google News
लेकिन पांच साल तक इंदौर में रही विदेशी महिला
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। इंदौर में एक विदेशी महिला के लंबे समय तक वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद शहर में रहने का मामला सामने आया है। जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की कार्रवाई में उज्बेकिस्तान की नागरिक उमिदा निगमातुल्ला को देवास नाका क्षेत्र के एक होटल से निगरानी में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसका वीजा वर्षों पहले समाप्त हो चुका था और इसके बाद भी वह भारत में ही रह रही थी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप में स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार।

सूचना मिली तो दस्तावेज खंगाले

डीएसबी प्रभारी एसपी प्रियंका धुर्वे को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला लंबे समय से शहर में रह रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर उसके पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच की। जांच में वीजा की वैधता समाप्त होना सामने आया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह काम के सिलसिले में इंदौर आई थी, लेकिन बाद में वीजा का नवीनीकरण नहीं करा सकी।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म: स्वास्थ्य बिगड़ने पर एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

होटल की भूमिका भी जांच के घेरे में

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि होटल प्रबंधन ने विदेशी नागरिक के ठहरने की जानकारी नियमानुसार पुलिस को उपलब्ध कराई थी या नहीं। नियमों के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक के होटल में ठहरने की सूचना स्थानीय पुलिस को देना अनिवार्य होता है।

ये भी पढ़ें: बुधनी में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस

दूतावास से किया गया संपर्क

मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के बाद संबंधित दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल महिला को पुलिस निगरानी में रखा गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MP UCC Bill : आज मध्यप्रदेश वह राज्य बन गया, जहां UCC लागू हुआ, बिल पास होने के बाद बोले सीएम मोहन यादव

पांच साल का हिसाब खंगाल रही पुलिस

जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि महिला इतने लंबे समय तक इंदौर में कैसे रह रही थी, उसका खर्च कौन उठा रहा था और वह किन लोगों के संपर्क में थी। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी संदिग्ध या राष्ट्रविरोधी गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: हर बार खाने के बाद गैस और पेट फूलता है? ये सामान्य नहीं, गंभीर बीमारी का संकेत! जानिए बचाव के आसान उपाय

नियमों की अनदेखी पर भी सवाल

इस मामले ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन और वीजा निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि संबंधित स्तर पर कहीं नियमों के पालन में लापरवाही तो नहीं हुई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts