सोहागपुर में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म:स्वास्थ्य बिगड़ने पर एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में नगर के पुराने थाने के सामने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की भूख हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद चारों छात्रों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Follow on Google News
सोहागपुर में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म

सोहागपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे चार छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन ने उनका अनशन समाप्त कराया। शुगर लेवल कम होने और ब्लड प्रेशर अनियमित मिलने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छात्रों को कई सामाजिक संगठनों और कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला। प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर खत्म कराई गई भूख हड़ताल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में नगर के पुराने थाने के सामने बैठे छात्रों अनंत तिवारी, सुमित ठाकुर, देवांक सराठे और स्वर्णा तिवारी की भूख हड़ताल एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने जूस पिलाकर समाप्त कराई। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार राम सिपाही सिंह मरावी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश विश्वास भी मौजूद रहे। एसडीएम श्रीमती राठौर ने बताया कि शासन द्वारा छात्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी। मंगलवार को छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई, जिसके चलते उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई गई।

People's Impact : 26 जुलाई को शुरू होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन, सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री को बताई समस्या, तत्काल हुआ फैसला

शुगर लेवल गिरने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

शुगर लेवल में कमी और ब्लड प्रेशर अनियमित होने के चलते भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद चारों छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने उनका इलाज किया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिलने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे भी अपने साथियों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए प्रशासन और डॉक्टरों ने अनशन समाप्त कराने का निर्णय लिया।

.

Breaking News

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में बैठे थे छात्र

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं पर रोक, दोषियों पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे थे। उन्हीं के समर्थन में सोहागपुर में भी चारों छात्रों ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू की थी। सोमवार की रात हुई तेज बारिश के दौरान भी भूख हड़ताल पर बैठे छात्र अपने समर्थकों के साथ डटे रहे। मंगलवार सुबह छात्रों का शुगर लेवल डाउन होने के बाद कांग्रेस सहित नगर के लोगों ने भी उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

बर्गर वायरल वीडियो पर एक्शन: CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

कई लोगों ने दिया समर्थन

छात्रों की भूख हड़ताल में कृतिका दुबे, कनिष्का दुबे, मयंक रघुवंशी, फैजान खान, अंकित पटेल, सुमित ठाकुर, देवांक सराठे, योगेश रघुवंशी, आयुष पालीवाल, वेदांत सोनी, मयंक दुबे, अमन मालवीय, किसान नेता पुष्पराज सिंह पटेल समेत कई छात्रों ने समर्थन किया।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts