Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल! 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन मौसम रहेगा सक्रिय

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि भोपाल समेत दूसरे क्षेत्रों में भी बारिश होगी।
मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल! 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन मौसम रहेगा सक्रिय
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी है और आने वाले दिनों में भी मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने दो सिस्टम के असर से अगले चार दिन कई इलाकों में बारिश हो सकती है। सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण बांधों, नदियों और निचले इलाकों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं किसानों को भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अभी बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। सोमवार को पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश ज्यादा प्रभावी रह सकती है। दूसरी ओर मालवा-निमाड़ के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

हरदा में 8 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

भोपाल समेत कई जिलों में बौछारें

राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में भी बारिश हो सकती है। जबलगातार बारिश के बीच भोपाल के कलियासोत बांध के गेट फिर खोले गए। इससे पहले भी पानी बढ़ने पर बांध के गेट खोले गए थे।लपुर, सागर, दमोह, कटनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और नरसिंहपुर में भी कई जगहों पर मौसम बदला रह सकता है।

बांधों और नदियों पर नजर

लगातार बारिश के बीच भोपाल के कलियासोत बांध के गेट फिर खोले गए। इससे पहले भी पानी बढ़ने पर बांध के गेट खोले गए थे। बारिश बढ़ने के साथ नदियों और जलाशयों का जलस्तर भी ऊपर जा सकता है। ऐसे में प्रशासन निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर निगरानी रख रहा है।

उज्जैन में गिरा ऐतिहासिक महाकाल द्वार

बारिश का असर कई शहरों में दिखाई दिया है। उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट जाने वाले रास्ते पर बना पुराना महाकाल द्वार बारिश के दौरान गिर गया। वहीं शिवपुरी में नदी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश के बाद उसका शव नदी किनारे मिला। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

किसानों को भी सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से भारी बारिश और बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचने को कहा है। खेतों में पानी जमा होने की स्थिति में निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। फसल, बीज, खाद और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने को भी कहा गया है।

सागर शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा! गांव-गांव स्क्रीनिंग, 7 दुकानें सील, अब पूरे नेटवर्क की तलाश...

बारिश में इन बातों का रखें ध्यान

गरज-चमक के दौरान पेड़, बिजली के खंभे या खुले मैदान के पास खड़े होने से बचना जरूरी है। तेज बारिश में नदी, नाले और जलभराव वाले रास्तों से दूरी रखना बेहतर होगा। मौसम खराब होने पर घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts