राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए दो विकल्प, सरेंडर या मेरिट पर होगा फैसला

मेघालय सरकार की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने सोनम से मांगा जवाब; दो दिन का समय मिला
Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए दो विकल्प, सरेंडर या मेरिट पर होगा फैसला
फाइल फोटो

इंदौर। इंदौर के चर्चित में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सोनम के सामने दो विकल्प रखते हुए कहा कि या तो वह सरेंडर करे या फिर अदालत मेघालय सरकार की अपील पर मामले के गुण-दोष (मेरिट) के आधार पर फैसला सुनाएगी।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने दायर की है याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और पी.बी. वराले की पीठ ने सुनवाई के दौरान सोनम के वकील से कहा कि अदालत या तो जमानत के मुद्दे पर मेरिट के आधार पर आदेश पारित करेगी या फिर सोनम को सरेंडर करने का निर्देश देकर गवाहों से पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दे सकती है।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा दावा: 'मैं बेगुनाह हूं, मुझे फंसाया गया'...

दो दिन का समय मांगा

कोर्ट की टिप्पणी के बाद सोनम के वकील ने अपनी मुवक्किल से चर्चा करने के लिए दो दिन का समय मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर गुरुवार तक जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक नहीं

कोर्ट ने गिरफ्तारी पर भी मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के उस तर्क पर भी सवाल उठाए, जिसमें उसने कहा था कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए थे। अदालत ने पूछा कि यह मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया गया और इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल बरकरार रखी सोनम रघुवंशी की जमानत, 9 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सरकार ने जमानत का किया विरोध

मेघालय सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि सोनम ने स्वयं पुलिस के सामने सरेंडर किया था। ऐसे में बाद में यह कहना कि गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया, कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी संबंधी दस्तावेज में यदि कोई त्रुटि है तो वह केवल लिपिकीय (क्लेरिकल) गलती है।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, आज हो सकती है सुनवाई

हाईकोर्ट ने बरकरार रखी थी जमानत

इससे पहले मेघालय हाईकोर्ट ने 29 जून को ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को बरकरार रखा था। हाईकोर्ट ने कहा था कि गिरफ्तारी के आधार तैयार करने की प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं और राज्य सरकार की जमानत रद्द करने की मांग स्वीकार करने का आधार नहीं बनता।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड : हाईकोर्ट ने कहा-सोनम को यह तक नहीं बताया गया कि उसे किस जुर्म के लिए पकड़ा है!

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मई 2025 में हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने कथित रूप से भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts