Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम पद की शपथ:राज्यपाल को बहुमत का भरोसा नहीं' - टीवीके प्रमुख विजय के 7 मई को शपथ लेने की संभावना कम

लोक भवन से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा को 5 मई से भंग कर दिया है।
राज्यपाल को बहुमत का भरोसा नहीं' - टीवीके प्रमुख विजय के 7 मई को शपथ लेने की संभावना कम
फाइल फोटो

चेन्नई। तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कष्गम (टीवीके) को विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, लेकिन उनके 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना संशय में है। इसका कारण राज्यपाल को उनके पास बहुमत होने के दावे पर भरोसा नहीं होना है। तमिलनाडु में खंडित जनादेश है। बड़ी पार्टियों में विजय की पार्टी को 234 विस सीटों में से 108 सीटों पर जीत मिली है लेकिन, AIADMK को 51 और DMK को 65 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद वर्तमान में विजय के पास बहुमत से 6 सीटें कम हैं।

विजय इस अंतर को कैसे पूरा करेंगे

विजय को बहुमत तक पहुंचने या उससे आगे निकलने में मदद कर सकने वाली छोटी पार्टियों में  डीएमके की सहयोगी विदुतलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं, वामपंथी दलों और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने टीवीके द्वारा संपर्क किए जाने के बावजूद समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

बम रखे हैं... मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस; कॉल से मचा हड़कंप

इन्होंने स्टालिन से की मुलाकात

इधर सीपीआई (एम) के उम्मीदवार आर चेल्लास्वामी और लता (दोनों इस चुनाव में जीते) ने डीएमके मुख्यालय में पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की। उनके साथ सीपीआई नेता टी रामचंद्रन और मरिमुथु भी थे। सीपीआई (एम), सीपीआई और आईयूएमएल ने घोषणा की कि वे डीएमके को अपना समर्थन जारी रखेंगे। आईयूएमएल के नवनिर्वाचित विधायक सैयद फारूक बाशा एसएसबी और एएम शाहजहां ने भी स्टालिन से मुलाकात की है। स्टालिन ने राज्य में विस चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमेरिका को आतंकियों का डर:  पेशावर का काउंसुलेट धीरे-धीरे बंद करेगा, जिम्मेदारी इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास को

AIADMK ने टीवीके को समर्थन देने से इनकार किया

सरकार गठन प्रक्रिया में टीवीके को समर्थन देने के संबंध में एआईएडीएमके के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा- एआईएडीएमके टीवीके सरकार के गठन का समर्थन नहीं करेगी, जिससे गठबंधन की संभावना पूरी तरह से खारिज हो गई।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts