PlayBreaking News

VD Satheesan :केरलम में नई सरकार का गठन आज, सतीशन बनेंगे CM; कांग्रेस के 12 अन्य दलों के 9 मंत्री लेंगे शपथ

नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम चर्चा में थे। राहुल गांधी की पसंद वेणुगोपाल बताए जा रहे थे, लेकिन केरल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों ने सतीशन के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
Follow on Google News
केरलम में नई सरकार का गठन आज, सतीशन बनेंगे CM; कांग्रेस के 12 अन्य दलों के 9 मंत्री लेंगे शपथ
वीडी सतीशन लगातार 6 बार पारावूर सीट से विधायक है

तिरुवनंतपुरम। वीडी सतीशन आज केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे होगा। उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। सतीशन लगातार 6 बार पारावूर सीट से विधायक हैं और कांग्रेस के मजबूत संगठनात्मक नेताओं में माने जाते हैं। समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगे। वहीं शशि थरूर विदेश दौरे के कारण शामिल नहीं होंगे।

नई कैबिनेट में क्या खास?

मुख्यमंत्री समेत कुल 21 नेता शपथ लेंगे। नई सरकार में 14 ऐसे विधायक शामिल हैं जो पहली बार मंत्री बनेंगे। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों अहम पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। नई कैबिनेट में सीपी जॉन, एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर, वी. ई. अब्दुल गफूर, पी. सी. विष्णुनाथ और बिंदु कृष्णा जैसे नए चेहरों को मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला : दिल्ली में महिलाओं के स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

शपथ समारोह में कौन-कौन पहुंचेगा?

समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहुंचने की उम्मीद है। तमिलनाडु के सी. जोसेफ विजय भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार वापसी की। कांग्रेस अकेले 63 सीटें जीतने में सफल रही। इस जीत के साथ राज्य में LDF के 10 साल पुराने शासन का अंत हो गया।

Featured News

CM चेहरे पर क्यों हुआ इतना सस्पेंस?

नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम चर्चा में थे। राहुल गांधी की पसंद वेणुगोपाल बताए जा रहे थे, लेकिन केरल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों ने सतीशन के समर्थन में दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें: मैं विजय से क्यों जलूंगा? चुनाव के बाद पहली बार बोले रजनीकांत, अफवाहों पर दिया जवाब

वायनाड में सतीशन के समर्थन में पोस्टर तक लगाए गए। पार्टी के भीतर कई दौर की बैठकों और चर्चाओं के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनाई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts