Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला :दिल्ली में महिलाओं के स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने महिलाओं उद्यमियों के लिए बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक का लोन मिल सकेगा।
दिल्ली में महिलाओं के स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को बिना गारंटी के 10 करोड़ रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को कारोबार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

दिल्ली सरकार खुद बनेगी गारंटर 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को कर्ज लेने के लिए किसी निजी गारंटी की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार खुद इसकी गारंटी देगी। उन्होंने कहा, राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये तक के बिना किसी गारंटी के ऋण की व्यवस्था की गई है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: कमल हासन ने कहा- मुख्यमंत्री विजय को जज करने की जल्दबाजी नहीं करें, 6 महीने का समय तो दें

स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार 

रेखा गुप्ता ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विशेष मंच उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। दिल्ली सरकार भी इसी दिशा में महिलाओं के उत्पादों को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: केरल में कल नई UDF सरकार का शपथ ग्रहण, वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री लेंगे शपथ

SHG मेले में दिखी महिलाओं की प्रतिभा 

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा SHG मेला-2026’ के उद्घाटन समारोह के दौरान की। इस मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। यहां हस्तशिल्प, क्रोशिया कार्य, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की गई। सरकार का कहना है कि ऐसे आयोजन महिलाओं को बाजार से जोड़ने और उनके हुनर को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts