उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, 8 की मौके पर मौत

Follow on Google News
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, 8 की मौके पर मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्स गाड़ी अचानक बेकाबू होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

    हादसा सोनी पुल के पास, गाड़ी में सवार थे 13 लोग

    यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ। हादसे के वक्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। जैसे ही घटना की सूचना मिली, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

    Uploaded media

    SSP रेखा यादव ने दी जानकारी

    पिथौरागढ़ की एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि गाड़ी मुवानी से बोकटा की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू अभी भी जारी है।

    हादसे की वजह की हो रही जांच

    प्रशासन की टीम इस दर्दनाक हादसे के पीछे की वजह की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि सड़क की हालत या तकनीकी खराबी इसके पीछे हो सकती है। मृतकों की शिनाख्त और परिवारों को सूचना दी जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts