Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूएस ओपन में सीईओ की शर्मनाक हरकत, बच्चे से छीनी टेनिस खिलाड़ी की टोपी, कामिल ने बच्चे को दी नई टोपी 

यूएस ओपन में सीईओ की शर्मनाक हरकत, बच्चे से छीनी टेनिस खिलाड़ी की टोपी, कामिल ने बच्चे को दी नई टोपी 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    न्यूयॉर्क। यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पोलैंड के टेनिस खिलाड़ी कामिल माजक्रजक ने अपनी जीत के बाद एक बच्चे को अपनी टोपी देने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने टोपी बच्चे से छीनकर अपनी पत्नी के बैग में डाल दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की।

    जीत के बाद खिलाड़ी ने दी थी यादगार भेंट

    राउंड-2 के मैच में माजक्रजक ने नौवें वरीय खिलाड़ी करेन खाचानोव को रोमांचक पांच सेटों के मुकाबले में हराया। जीत के बाद वे दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। तभी उन्होंने अपनी कैप उतारी और भीड़ में खड़े एक बच्चे को देने के लिए बढ़ाई। लेकिन, बच्चे के हाथ बढ़ाने से पहले ही पास खड़े एक आदमी ने टोपी झपट ली और अपनी पत्नी के बैग में डाल दी। बच्चे ने विरोध भी किया, लेकिन उस व्यक्ति ने ध्यान नहीं दिया।

    आरोपी निकला पोलैंड की कंपनी का सीईओ

    वीडियो वायरल होने के बाद उस शख्स की पहचान पियोट्र स्ज़ेरेक के रूप में हुई, जो पोलैंड की ड्रोगब्रुक कंपनी का मालिक और सीईओ है। बताया गया कि वह पोलैंड की टेनिस फेडरेशन को स्पॉन्सर भी करता है। खिलाड़ी कामिल माजक्रजक ने कहा, “मैच के बाद मैं काफी थका हुआ और उत्साहित था, इसलिए ठीक से ध्यान नहीं दे पाया। मुझे लगा वह बस उस पल का जोश था।”

    टेनिस खिलाड़ी कामिल माजच्रज़क ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी।

    टेनिस खिलाड़ी कामिल माजच्रज़क ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी।

    बच्चे तक पहुंचाई नई टोपी

    जैसे ही यह घटना कामिल माजक्रजक को पता चली, उन्होंने तुरंत उस बच्चे को खोज निकाला और उसे एक नई टोपी भेंट की। खिलाड़ी ने 30 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

    सोशल मीडिया पर गुस्सा

    यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सीईओ की जमकर आलोचना की। एक यूज़र ने लिखा, “बच्चे से टोपी छीनना बहुत घटिया हरकत है। उम्मीद है कि उसे इसका परिणाम मिलेगा।” दूसरे यूज़र ने लिखा, “यह चोरी नहीं बल्कि सीधी लूट है।” एक और टिप्पणी में कहा गया, “अगर सीईओ ने नहीं छीना होता, तो कोई और बड़ा व्यक्ति भी ले सकता था। लेकिन यह फिर भी गलत है।” वहीं कई लोगों ने बच्चे की मासूमियत और निराशा पर सहानुभूति जताई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts