Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप की ईरान को धमकी!शर्तें मानो तभी खत्म होगा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी दी है जिसमें साफ कहा गया है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी तभी खत्म होगा जब वे उनकी शर्तें मानेंगे।
शर्तें मानो तभी खत्म होगा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब शांति की उम्मीद नजर आने लगी है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है तो अमेरिका का सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ समाप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्लोबल व्यापार के लिए बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को भी फिर से खोलने का रास्ता साफ हो सकता है।

ट्रुथ सोशल पर दिया बड़ा बयान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह बयान जारी करते हुए कहा कि तेहरान अगर पहले से तय शर्तों को स्वीकार करता है तो मौजूदा संघर्ष खत्म हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि समझौता होने की स्थिति में होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा जिसमें ईरान भी शामिल होगा।

नहीं माने तो तेज होगी सैन्य कार्रवाई

हालांकि ट्रंप ने इस प्रस्ताव के साथ कड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौते पर सहमत नहीं होता तो अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और ज्यादा आक्रामक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर 22 दिनों की साधना के लिए पहुंचे बदरीनाथ,‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजा धाम

समझौते के करीब पहुंची बातचीत

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव 14 अहम बिंदुओं पर आधारित है और अगले 48 घंटे में ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम पद की शपथ: राज्यपाल को बहुमत का भरोसा नहीं' - टीवीके प्रमुख विजय के 7 मई को शपथ लेने की संभावना कम

प्रस्ताव में 30 दिन की वार्ता अवधि तय

सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव में 30 दिन की वार्ता अवधि तय करने की बात कही गई है। इसके अलावा ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने और बदले में अमेरिका की ओर से कुछ प्रतिबंधों में राहत देने जैसे मुद्दे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्ताव में ईरान के यूरेनियम संवर्धन को लंबे समय तक रोकने का प्रावधान रखा गया है हालांकि ईरान फिलहाल इसे सीमित अवधि के लिए रोकने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की निगरानी और कड़े सुरक्षा मानकों को लागू करने की भी बात शामिल है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts