Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, 1000+ फ्लाइट्स कैंसल; हजारों यात्री परेशान

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी से 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो गईं। Heathrow, Gatwick और Stansted समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित हुए। British Airways, EasyJet, KLM और Lufthansa की उड़ानों में देरी हुई। Ryanair ने NATS CEO के इस्तीफे की मांग की। हजारों यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, 1000+ फ्लाइट्स कैंसल; हजारों यात्री परेशान

ब्रिटेन में मंगलवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फ्लाइट मॉनिटरिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, देर रात तक 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टेकऑफ पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

ब्रिटेन की National Air Traffic Services (NATS) ने बताया कि तकनीकी समस्या का असर मुख्य रूप से विमानों के टेकऑफ पर पड़ा। हालांकि, सिस्टम को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा था। इस खराबी के कारण कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा।

Heathrow समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित

लंदन के Heathrow, Gatwick और Stansted Airport के अलावा इंग्लैंड के East Midlands क्षेत्र के एयरपोर्ट्स पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। Heathrow की वेबसाइट पर मंगलवार को यूरोप के अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली कई शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स कैंसल या देरी से चलती दिखाई गईं। हालांकि, एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर इस तकनीकी खराबी का खास असर नहीं दिखा।

ATF Price Surge: हवाई फ्यूल ₹ 2 लाख के पार, पाकिस्तान में विदेशी फ्लाइट्स को फ्यूल पर रोक

British Airways और EasyJet समेत कई एयरलाइंस प्रभावित

Flightradar24 ने X पर बताया कि British Airways, EasyJet, KLM और Lufthansa समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। बजट एयरलाइन EasyJet ने भी पुष्टि की कि तकनीकी समस्या के कारण उसकी कुछ फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो सकीं। कंपनी के मुताबिक, इस खराबी से पूरे यूरोप में उसकी कई उड़ानों में देरी हुई।

Ryanair ने NATS CEO के इस्तीफे की मांग की

सिस्टम फेल होने के बाद Ryanair ने ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल सर्विस NATS के CEO Martin Rolfe के इस्तीफे की मांग की। Ryanair के COO Neil McMahon के मुताबिक, सिस्टम फेल होने से एयरलाइन के 65 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को करीब 8 घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ा। McMahon ने 2023 में हुए NATS के बड़े सिस्टम फेलियर का भी जिक्र करते हुए कहा कि उसके करीब तीन साल बाद भी स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है।

British Airways ने कहा- समस्या हमारे नियंत्रण से बाहर

वहीं, British Airways ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पूरी तरह उसके नियंत्रण से बाहर थी। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के बीच स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी रखने की बात कही। फिलहाल NATS के सिस्टम में तकनीकी खराबी की सटीक वजह सामने नहीं आई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts