Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ATF Price Surge:हवाई फ्यूल ₹ 2 लाख के पार, पाकिस्तान में विदेशी फ्लाइट्स को फ्यूल पर रोक

एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में ATF का दाम 96,638.14 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 2,07,341.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।
हवाई फ्यूल ₹ 2 लाख के पार, पाकिस्तान में विदेशी फ्लाइट्स को फ्यूल पर रोक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब एविएशन सेक्टर पर भी साफ दिखने लगा है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में ATF का दाम 96,638.14 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 2,07,341.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। यह पहली बार है जब हवाई ईंधन की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलोलीटर के पार गई है।

    पाकिस्तान में विदेशी एयरलाइंस को फ्यूल लेने पर रोक

    तेल संकट के बीच पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने बड़ा फैसला लेते हुए विदेशी एयरलाइंस को अपने यहां से फ्यूल लेने से मना कर दिया है। अब विदेशी फ्लाइट्स को पाकिस्तान आने और वापस जाने के लिए अपने देश से ही पर्याप्त फ्यूल लेकर आना होगा। इसके लिए नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी किया गया है।

    ये भी पढ़ें: InvITs से नियमित कमाई का मौका: क्या FD से बेहतर है यह विकल्प? जानिए पूरी डिटेल

    तेल संकट की बड़ी वजह: ईरान वॉर और सप्लाई बाधित

    ईरान से जुड़े तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे दक्षिण एशिया के देशों में तेल और गैस की कमी पैदा हो गई है। इसी वजह से जेट A-1 फ्यूल की सप्लाई चेन बाधित हो रही है और पाकिस्तान जैसे देशों को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।

    घरेलू एयरलाइंस को राहत

    हालांकि यह प्रतिबंध पाकिस्तान की घरेलू एयरलाइंस पर लागू नहीं होगा। अधिकारियों के अनुसार स्थानीय फ्लाइट्स को जरूरत के अनुसार फ्यूल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि देश के भीतर उड़ानों पर असर न पड़े।

    ये भी पढ़ें: Oracle Layoffs : ओरेकल में बड़ी छंटनी, भारत में 12 हजार कर्मचारियों को निकाला

    भारत में भी बढ़े ATF के दाम

    ईरान से जुड़े ग्लोबल तनाव का असर भारत में भी देखने को मिला है। ATF की कीमतों में भारी उछाल आया है जिससे हवाई यात्रा महंगी होने की संभावना बढ़ गई है। सरकार ने घरेलू यात्रियों को राहत देने के लिए फैसला किया है कि घरेलू रूट्स पर ATF की कीमतों में सिर्फ 25% यानी करीब 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को पूरी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts